अूसस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) हुआ लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच बैटरी

डुअल सिम असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) (ज़ेडबी555केएल) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें कंपनी की कस्टम स्किन ज़ेनयूआई 5.0 दिया गया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, वो भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 फरवरी 2018 12:38 IST
ख़ास बातें
  • हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है
  • Asus ZenFone Max (M1) (ZB555KL) की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • हैंडसेट में 4000 एमएएच बैटरी का इस्तेमाल किया गया है
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 के मौके पर असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) को मंगलवार को लॉन्च किया गया। इसके साथ ताइवानी कंपनी ने ज़ेनफोन 5 सीरीज़ के हैंडसेट असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड, असूस ज़ेनफोन 5 और असूस ज़ेनफोन 5 लाइट से पर्दा उठाया। Asus ZenFone Max (M1) स्मार्टफोन ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) से काफी मेल खाता है जिसे बीते साल रूस में लॉन्च किया गया था। हालांकि, कुछ अंतर भी है। कंपनी ने मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर की जगह नए हैंडसेट के दो वेरिएंट पेश किए हैं। एक वेरिएंट स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर से लैस है और दूसरे में स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा डिस्प्ले भी छोटा हो गया है। यह 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) में 5.7 इंच की स्क्रीन है। फिलहाल, असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
 

Asus ZenFone Max (M1) (ZB555KL) के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) (ज़ेडबी555केएल) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें कंपनी की कस्टम स्किन ज़ेनयूआई 5.0 दिया गया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, वो भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। जैसा कि हमने पहले बताया, प्रोसेसर पर आधारित दो वेरिएंट हैं। एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर वाला है और दूसरे में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट है। दोनों ही वेरिएंट में 3 जीबी रैम हैं।

असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) (ज़ेडबी555केएल) में डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस वाला है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। असूस ने बताया है कि फ्रंट कैमरे का स्पेसिफिकेशन मार्केट पर निर्भर करेगा।

Asus ZenFone Max (M1) (ZB555KL) की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। हैंडसेट में 4000 एमएएच बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसके बारे में 3जी नेटवर्क पर 36 घंटे तक के टॉक टाइम और 41 दिनों के स्टैंडबाय टाइम का दावा है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) (ज़ेडबी555केएल) हैंडसेट ब्लैक, सनलाइट गोल्ड और रूबी रेड रंग में उपलब्ध होगा। फोन में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके बारे में 0.5 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। इसका डाइमेंशन 147.3x8.7x70.9 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.