आसुस ज़ेनफोन गो (ज़ेडबी450केएल) लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अगस्त 2016 11:36 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेनफोन गो (ज़ेडबी450केएल) की कीमत 8,250 रुपये है
  • रुस में यह स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • अभी इस स्मार्टफोन के रूस से बाहर लॉन्च होने के बारे में जानकारी नहीं है
आसुस ने रूस में ज़ेनफोन गो का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नए आसुस ज़ेनफोन गो (ज़ेडबी450केएल की कीमत 7,9900 रूबल  (करीब 8,250 रुपये) है और यह रूस में खरीदने के लिए उपलब्ध है। लेकिन, रूस से बाहर दूसरे बाजारों में इस स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। गौर करने वाली बात है कि आसुस ज़ेनफोन गो (ज़ेडबी450केएल) स्मार्टफोन ज़ेनफोन गो (ज़ेडबी452केजी) का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस फोन में पिछले फोन की तुलना में कुछ अपग्रेड किए गए हैं।

ज़ेनफोन गो (ज़ेडबी450केएल) में 4.5 इंच (480x854 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू है। इस हैंडसेट में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ज़ेनफोन गो (ज़ेडबी450केएल) 3जी और 4जी कनेक्टिविटी विकल्प के साथ आता है। यह फोन एलटीई कैट. 4 डाउनलोड स्पीड सपोर्ट करता है।

बात करें कैमरे की तो, अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2070 एमएएच की बैटरी। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेनयूआई 2.0 दी गई है। ज़ेनफोन गो (ज़ेडबी450केएल का डाइमेंशन 136.5x66.7x11.2 मिलीमीटर और वज़न 135 ग्राम है। इस लॉन्च की जानकारी सबसे पहले रूस की एक वेबसाइट ने दी।

याद दिला दें, आसुस ने अप्रैल में ज़ेनफोन गो 4.5 (ज़ेडबी452केजी) भारत में 5,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।
Advertisement

इससे पहले इसी महीने आसुस ने ज़ेनफोन सेल्फी स्मार्टफोन का एक दूसरा वेरिएंट भारत में लॉन्च किया था। 12,999 रुपये कीमत वाले इस फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। यह फोन नए डायमंड कट रियर पैनल डिज़ाइन के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.