आसुस ज़ेनफोन गो 4.5 का नया वेरिएंट लॉन्च, कीमत 5,299 रुपये से शुरू

आसुस ज़ेनफोन गो 4.5 का नया वेरिएंट लॉन्च, कीमत 5,299 रुपये से शुरू
विज्ञापन
आसुस ने सोमवार को भारत में ज़ेनफोन गो 4.5 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया। नए आसुस ज़ेनफोन गो 4.5 (ज़ेडबी452केजी) दो दो अलग-अलग वेरिएंट में बेचा जाएगा। पहले वेरिएंट को 5 मेगापिक्सल रियर व 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ 5,299 रुपये और दूसरे वेरिएंट को 8 मेगापिक्सल रियर व दो मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ 5,699 रुपये में पेश किया गया है।

याद दिला दें, कि आसुस ने ओरिजिनल ज़ेनफोन गो 4.5 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया। इस स्मार्टफोन की कीमत 5,299 रुपये रखी गई थी।

ताइवानी कंपनी का कहना है कि नए ज़ेनफोन गो 4.5 (ज़ेडबी452केजी) फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, अमेज़न, पेटीम, शॉपक्लूज समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा यह फोन कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर के साथ दूसरे ऑफलाइन स्टोर पर भी मिलेगा। स्मार्टफोन ग्लैमर रेड, पर्ल व्हाइट, लेमन यलो, ग्लेशियर ग्रे, सिल्वर ब्लू और शीर गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। नए ज़ेनफोन गो 4.5 के कैमरा ऐप में लो-लाइट मोड, बैकलाइट (एचडीआर) मोड, ज़ीरो शटर लैग और ब्यूटिफिकेशन मोड दिए गए हैं।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले स्मार्टफोन के टॉप पर ज़ेनयूआई दी गई है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (64 जीबी तक) बढ़ाया जा

ज़ेनफोन गो 4.5 (ज़ेडबी452केजी) में क्वालकॉम प्रोसेसर है जबकि ओरिजिनल ज़ेनफोन गो 4.5 में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया था। नए ज़ेनफोन गो 4.5 में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोससर और 1 जीबी रैम है। हैंडसेट 3जी, जीपीआरएस/ईडीजीई, जीपीएस-एजीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर सपोर्ट करता है। डुअल-सिम हैंडसेट दो माइक्रो-सिं सपोर्ट करता है। फोन में 2070 एमएएच बैटरी दी गई है। नए ज़ेनफोन गो 4.5 का डाइमेंशन 136.5x67x11 एमएम और वजन 125 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Asus, Asus Mobiles
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »