Asus ZenFone AR 13 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च

असूस ने इस साल सीईएस 2017 में गूगल के टैंगो ऑग्युमेंटेड रियलिटी प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने वाले अपने ज़ेनफोन एआर स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। असूस ज़ेनफोन में 8 जीबी रैम है। और अब ऐसा लगता है कि कंपनी 8 जीबी रैम वाले ज़ेनफोन एआर को भारत लाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2017 10:57 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन एआर भारत में 13 जुलाई को लॉन्च होगा
  • इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम है
  • फोन को गूगल के टैंगो प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है
असूस ने इस साल सीईएस 2017 में गूगल के टैंगो ऑग्युमेंटेड रियलिटी प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने वाले अपने ज़ेनफोन एआर स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। असूस ज़ेनफोन में 8 जीबी रैम है। और अब ऐसा लगता है कि कंपनी 8 जीबी रैम वाले ज़ेनफोन एआर को भारत लाने के लिए तैयार है। कंपनी ने पिछले महीने अपने विभिन्न सोशल मीडिया चैनल पर Asus ZenFone AR स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च से जुड़े टीज़र जारी किए थे। और अब कंपनी ने 13 जुलाई को होने वाले इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

कंपनी ने ज़ेनफोन एआर के टीज़र और लॉन्च इनवाइट में हैशटैग “#DareToDream” का इस्तेमाल किया है। इसलिए यह कहना ठीक होगा कि भारत में यह फोन 13 जुलाई को ही लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इनवाइिट में असूस ने लिखा है, “Push the boundaries of your imagination,”। कंपनी ने स्मार्टफोन में दी गई ऑग्युमेंटेड रियलिटी क्षमता के भी संकेत दिए हैं।
Advertisement

याद दिला दें कि गूगल के ऑग्युमेंटेड रियलिटी प्लेटफॉर्म के साथ आने वाला यह दूसरा स्मार्टफोन है। Asus ZenFone AR फोन, गूगल का नया वीआर प्लेटफॉर्म डेड्रीम भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में मोशन ट्रैकिंग, डेप्थ परसेप्शन और एरिया लर्निंग के लिए सेंसर दिए गए हैं। दूसरे ज़ेनफोन स्मार्टफोन की तरह ही ज़ेनफोन एआर में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है। इसमें 5.7 इंच सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है जो कि वर्चुअल रियलिटी में अहम रोल निभाएगा। कंपनी ने बताया कि इस डिवाइस में 79 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है।

Asus ZenFone AR में हाई-एंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे टैंगो के लिए कस्टमाइज़ किया गया है। नए स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के ऐलान के बाद, स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर को एक टैंगो और डेड्रीम-रेडी डिवाइस के लिए चुना जाना थोड़ा पुराना लगता है। असूस ने इस इवेंट में पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी फोटोकोलाज, गैलरी और ज़ेनसर्किल ऐप में एक्सक्लूसिव तौर पर असूस ज़ेनयूआई वीआर 360 डिग्री ऐप सपोर्ट देगी।
Advertisement

ज़ेनफोन एआर में वैपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे फोन बहुत ज्यादा गर्म नहीं होगा। कैमरे की बात करें तो, असूस ज़ेनफोन एआर में 23 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स318 कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरे में ट्राईटेक+ ऑटोफोकस सिस्टम, डुअल पीडीएएफ, सेकेंड-जेनरेशन लेज़र फोकस और कॉन्टीन्युस फोकस भी है। रियर कैमरा 4-एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट करता है। 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 3-एक्सिस ईआईएस (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट भी है। Asus ZenFone AR एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Does augmented reality well
  • Daydream ready
  • Bad
  • Overheats when using AR for a long time
  • Competition offer better SoC at the same price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus mmobile, Asus smartphone, Asus zenfone AR

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.