Asus Zenfone 7 और Zenfone 7 Pro फ्लिप कैमरा के साथ लॉन्च, ये हैं खूबियां

असूस ज़ेनफोन 7 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 21,990 (लगभग 55,700 रुपये) रखी गई है, जबकि 8 जीबी + 128 जीब स्टोरेज ऑप्शन को TWD 23,990 (लगभग 60,100 रुपये) में बेच जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अगस्त 2020 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Asus Zenfone 7 और Zenfone 7 Pro में शामिल है ट्रिपल कैमरा फ्लिप सेटअप
  • Snapdragon 865 चिपसेट और 128 जीबी स्टोरेज से लैस आता है ज़ेनफोन 7
  • ज़ेनफोन 7 प्रो में शामिल है 256 जीबी स्टोरेज और Snapdragon 865+ चिपसेट

Asus Zenfone 7 और Asus Zenfone 7 Pro में फ्लिप कैमरा मिलता है

Asus ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro को ताइवान के टेक दिग्गज ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन मॉडलों के रूप में लॉन्च कर दिया है। दोनों नए ज़ेनफोन 7-सीरीज़ के स्मार्टफोन एक मोटराइज्ड फ्लिप कैमरे के साथ आते हैं जो काफी हद तक पिछले साल के Zenfone 6 उर्फ ​Asus 6Z के समान है, लेकिन एक अतिरिक्त सेंसर के साथ। ज़ेनफोन 7 और ज़ेनफोन 7 प्रो 90 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं और इसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसके अलावा, नए असूस स्मार्टफोन्स में 5G सपोर्ट भी दिया गया है। हालांकि, इनके प्रोसेसर में ज़रा अंतर है। ZenFone 7 में Snapdragon 865 चिपसेट मिलता है, जबकि ZenFone 7 Pro में Snapdragon 865+ चिपसेट शामिल है।
 

Asus ZenFone 7, ZenFone 7 Pro price, availability

असूस ज़ेनफोन 7 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 21,990 (लगभग 55,700 रुपये) रखी गई है, जबकि 8 जीबी + 128 जीब स्टोरेज ऑप्शन को TWD 23,990 (लगभग 60,100 रुपये) में बेच जाएगा। दूसरी ओर, Asus Zenfone 7 Pro में केवल 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलती है, जिसकी कीमत TWD 27,990 (लगभग 71,000 रुपये) है। ज़ेनफोन 7 और ज़ेनफोन 7 प्रो दोनों ही जल्द ताइवान में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे, हालांकि इनके ग्लोबल लॉन्च के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
Advertisement
 

Asus ZenFone 7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन 7 में एंड्रॉयड 10 पर आधारित ज़ेनयूआई 7 मिलता है। इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रीफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में 700 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ ही निटिंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है, जो एड्रेनो 650 जीपीयू से लैस आता है। इसमें 8 जीबी तक एलपीडीडीआर5 रैम मिलती है। ZenFone 7 के फ्लिप कैमरे में तीन अलग-अलग सेंसर हैं, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर,  एफ/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल का Sony IMX363 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। असूस ज़ेनफोन 7 का यही कैमरा सेटअप फ्लिप होता है और सेल्फी कैमरा के रूप में उपयोग किया जा सकता है। यह सेटअप 8K और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग दोनों को सपोर्ट करता है।

Asus Zenfone 7 में128 जीबी यूएफएस 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस / NavIC, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। तीन माइक्रोफोन हैं जो असूस के नॉइस कैंसलिंग टेक्नोलॉजी से लैस आते हैं। इसमें स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
Advertisement

Asus ZenFone 7 के सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, हॉल इफेक्ट, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और क्वालकॉम के क्विक चार्ज 4.0 और यूएसबी पीडी स्टैंडर्ड्स के साथ काम करती है। फोन का डाइमेंशन 165.08x77.28x9.6 मिलीमीटर और वज़न 230 ग्राम है।
 

Asus ZenFone 7 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन 7 प्रो में 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर पर काम करता है और एड्रेनो 650 जीपीयू और 8 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम से लैस आता है। ZenFone 7 Pro का फ्लिप कैमरा ZenFone 7 के समान है इसका मतलब है कि यह 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और साथ ही 12-मेगापिक्सल के सेकेंडरी और 8-मेगापिक्सल के तीसरे कैमरा सेंसर के साथ आता है।
Advertisement

असूस ने ZenFone 7 Pro पर 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस / नेवआईसी, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और साथ ही ज़ेनफोन 7 के अनुरूप अन्य सेंसर भी हैं। इसी तरह यह फोन भी 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 5,000mAh बैटरी मिलती है। फोन का वज़न भी 230 ग्राम है जो कि ZenFone 7 के समान है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.