Asus ZenFone 6 का नया टीज़र जारी, निशाने पर OnePlus 7

Asus ZenFone 6 को आज स्पेन में लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले Asus ने वनप्लस और कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 7 पर चुटकी ली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 मई 2019 15:10 IST
ख़ास बातें
  • 5,000 एमएएच बैटरी होगी असूस जे़नफोन 6 में
  • OnePlus 7 में है 3,700 एमएएच की बैटरी
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा Asus ZenFone 6

Asus ZenFone 6 का नया टीज़र जारी, निशाने पर OnePlus 7

Photo Credit: Twitter/Asus Global

Asus ZenFone 6 को आज स्पेन में लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले Asus ने वनप्लस और कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 7 पर चुटकी ली है। असूस ने एक टीज़र को पब्लिश किया है जो इस बात की एक बार फिर से पुष्टि करता है कि Asus ZenFone 6 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी होगी जबकि असूस की प्रतिद्धंदी कंपनी वनप्लस ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 को 3,700 एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में उतारा है।  

Asus के ग्लोबल ट्विटर हैंडल ने एक पोस्टर पब्लिश किया है जिसमें Asus ZenFone 6 का केवल कुछ ही हिस्सा नज़र आ रहा है। टीज़र से यह बात एक बार फिर कंफर्म हो गई है कि असूस ज़ेनफोन 6 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी जो OnePlus 7 में मौजूद 3,700 एमएएच बैटरी और OnePlus 7 Pro में दी गई है 4,000 एमएएच बैटरी से ज्यादा है।

पोस्टर में दिख रहे फोन में नॉच-लेस डिस्प्ले है और फोन के निचले हिस्से पर थोड़ा बॉर्डर नज़र आ रहा है। टिप्स्टर Roland Quandt ने भी अलग से Asus ZenFone 6 की कुछ तस्वीरों को पब्लिश किया है और फोन के बैक पर अनोखे कैमरा मैकेनिजम की झलक देखने को मिली है जो सेल्फी खींचने या जरूरत पड़ने पर फ्लिप भी हो जाएगा।

Asus ZenFone 6 की तस्वीरें लीक
Photo Credit: Twitter/ Roland Quandt

लिफ्टिंग मैकेनिजम स्लाइडर नहीं है जो आजकल कई स्मार्टफोन में देखने को मिल रहा है। लेकिन यह यह थोड़ा Samsung Galaxy A80 के समान है जिसमें रोटेटिंग कैमरा सेटअप दिया गया था। फोन के बैक पैनल पर दो रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को मिली है।
Advertisement

असूस जे़नफोन 6 का स्पेन के वालेंसिया शहर में आयोजित इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि असूस ज़ेनफोन 6 की शुरुआती कीमत 19,990 ताइवानी डॉलर (लगभग 45,100 रुपये) हो सकती है। ZenFone 6 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है।

ZenFone 6 में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, तीन स्लॉट जिसमें से दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए, नोटिफिकेशन एलईडी लाइट और स्मार्ट की होगी जो गूगल असिस्टेंट को खोलने में मदद करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.