असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड, ज़ेनफोन 5 और ज़ेनफोन 5 लाइट स्मार्टफोन मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में असूस ने मंगलवार को अपनी ज़ेनफोन 5 सीरीज़ से स्मार्टफोन लॉन्च किए। स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 5, ज़ेनफोन 5ज़ेड और ज़ेनफोन 5 लाइट से पर्दा उठा लिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 फरवरी 2018 13:08 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है
  • स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट से लैस है असूस ज़ेनफोन 5
  • डुअल सिम असूस ज़ेनफोन 5 लाइट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है

असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में असूस ने मंगलवार को अपनी ज़ेनफोन 5 सीरीज़ से स्मार्टफोन लॉन्च किए। स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 5, ज़ेनफोन 5ज़ेड और ज़ेनफोन 5 लाइट से पर्दा उठा लिया। ये सभी स्मार्टफोन एआई फीचर, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले और डुअल कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं। तीनों ही स्मार्टफोन में क्वालकॉम के चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इस ताइवानी कंपनी ने असूस ज़ेनफोन मैक्स (एम1) स्मार्टफोन को भी पेश किया है।

Asus ZenFone 5Z इस सीरीज़ का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर चलेगा। यह हैंडसेट प्रीमियम सेगमेंट का है और इसकी कीमत 479 यूरो (करीब 38,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। लेकिन इस वेरिएंट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। असूस ने ज़ेनफोन 5 और ज़ेनफोन 5 लाइट की कीमत का भी खुलासा नहीं किया है। इन तीनों ही स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित नए ज़ेनयूआई 5.0 पर चलेगा। इमोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में असूस ने मंगलवार को अपनी ज़ेनफोन 5 सीरीज़ से स्मार्टफोन लॉन्च किए। स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 5, ज़ेनफोन 5ज़ेड और ज़ेनफोन 5 लाइट से पर्दा उठा लिया। समें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस तरह से यह फोन गैलेक्सी एस सीरीज़ के 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले फोन से लंबा है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजन) और एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। शुरुआती मॉडल में 4 जीबी रैम है और टॉप मॉडल 8 जीबी रैम के साथ आएगा।
 

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 155 ग्राम है।
 

Asus ZenFone 5 (ZE620KL) के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम असूस ज़ेनफोन 5 (ज़ेडई620केएल) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इस पर कंपनी का नया कस्टम स्किन ज़ेनयूआई 5.0 मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी या 6 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 64 जीबी ही है।
Advertisement
 

असूस ज़ेनफोन 5 के बाकी स्पेसिफिकेशन ज़ेनफोन 5ज़ेड वाले हैं। मुख्य अंतर प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज का है। असूस के मुताबिक, दोनों हैंडसेट का वज़न भी एक समान है। असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड की तरह यह फोन भी मिडनाइट ब्लू और मिट्योर सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा।
 

Asus ZenFone 5 Lite के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम असूस ज़ेनफोन 5 लाइट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इस पर कंपनी का कस्टम स्किन ज़ेनयूआई 5.0 दिया गया है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसके दो वेरिएंट होंगे। एक वेरिएंट स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और एड्रेनो 505 जीपीयू के साथ आएगा। दूसरे में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 505 जीपीयू होगा। रैम और स्टोरेज पर आधारित भी इसके दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement
 
असूस ज़ेनफोन 5 लाइट में डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।
 

असूस ज़ेनफोन 5 लाइट में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। प्राइमरी फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। एफ/2.0 अपर्चर वाला यह सेंसर सॉफ्टलाइट फ्लैश के साथ आता है। आगे की तरफ सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस है।
Advertisement

Asus ZenFone 5 Lite के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (स्नैपड्रैगन 630 वेरिएंट में) और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन (स्नैपड्रगैन 430 वेरिएंट में), ब्लूटूथ वी4.1, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है। इसके बारे में 3जी नेटवर्क पर 30 घंटे तक के टॉक टाइम और 4जी नेटवर्क पर 24 दिनों के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल पर है। फेस अनलॉक फीचर भी हैंडसेट का हिस्सा है। वज़न 168 ग्राम है। यह मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट व्हाइट और रेड रंग में उपलब्ध होगा।

ज्ञात हो कि बार्सिलोना में हुए लॉन्च इवेंट के लिए गैजेट्स 360 के संवाददाता के हवाई सफर और होटल का खर्च असूस ने उठाया है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • Bad
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.