Asus ZenFone 5Z के 8 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री आज पहली बार

Asus ZenFone 5Z के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की बिक्री आज से शुरू होगी। असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड के इस सबसे पावरफुल वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर पहली बार बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जुलाई 2018 10:32 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone 5Z के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है 36,999 रुपये
  • Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड
Asus ZenFone 5Z के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की बिक्री आज से शुरू होगी। असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड के इस सबसे पावरफुल वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर पहली बार बेचा जाएगा। भारतीय मार्केट में असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड के तीन वेरिएंट उतारे गए थे- 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज, और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज। अब तक इस फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को ही बेचा जाता था। सोमवार से इस फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी उपलब्ध होगा। अहम खासियतों की बात करें तो Asus ZenFone 5Z हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला नॉच डिस्प्ले और दो रियर कैमरे के साथ आता है। Asus ZenFone 5Z सिल्वर और ब्लू रंग में उपलब्ध है।
 

Asus ZenFone 5Z के 8 जीबी रैम की कीमत और ऑफर

नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट में बताया गया था कि ZenFone 5Z के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 36,999 रुपये में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये में बेचे जाते हैं।
 
ZenFone 5Z का कोई भी वेरिएंट खरीदने के लिए एक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये कैशबैक दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट का मोबाइल प्रोटेक्शन 499 रुपये में उपलब्ध होगा।
 

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) और डुअल वीओएलटीई सपोर्ट वाला Asus ZenFone 5Z आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेनयूआई 5.0 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड पी भी देने का वादा किया है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। हैंडसेट में रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। स्टोरेज 256 जीबी तक की है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 165 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • Bad
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Flipkart

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  2. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  3. Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro में होंगे 200MP के 2 कैमरा, 7000mAh बैटरी!
  5. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  6. Fake Traffic Challan Scam: 500 रुपये बचाने गए और गंवा दिए लाखों, ऐसे बचें इस नए साइबर स्कैम से
  7. Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
  8. LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
  9. OnePlus Nord 6 टीजर लॉन्च! मिल सकती है 9000mAh बैटरी
  10. Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.