Asus ZenFone 5Z को आज किया जाएगा भारत में लॉन्च,कीमत पहले हो चुकी है लीक

ताइवानी कंपनी असूस की फ्लैगशिप ज़ेनफोन 5 सीरीज़ के सबसे प्रीमियम मॉडल Asus ZenFone 5Z को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2018 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 5Z इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में हुआ था लॉन्च
  • Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • ZenFone 5Z के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत हो सकती है 29,999 रुपये
ताइवानी कंपनी असूस की फ्लैगशिप ज़ेनफोन 5 सीरीज़ के सबसे प्रीमियम मॉडल Asus ZenFone 5Z को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। स्मार्टफोन को टीज़र के ज़रिए इस वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया था और हाल ही में असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड को इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया। बता दें कि कंपनी ZenFone 5Z को बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च करेगी। याद रहे कि Asus ZenFone 5Z को सबसे पहले इस साल फरवरी महीने में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में रिलीज किया गया था।
 

Asus ZenFone 5Z की भारत में कीमत और उपलब्धता

फ्लिपकार्ट पर लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, ZenFone 5Z के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये होगी। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को फ्लिपकार्ट पर 32,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह से 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज को 36,999 रुपये में बेचा जाएगा। ऑनलाइन लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि यह फोन बैंक ऑफर और बिना ब्याज़ वाले ईएमआई विकल्प के साथ आएगा। संभव है कि लॉन्च इवेंट कंपनी अपने इस फोन पर कुछ छूट देने का भी ऐलान करे।
 

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 155 ग्राम है।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • Bad
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.