Asus ZenFone 5Z 4 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा फ्लिपकार्ट पर

Asus ZenFone 5Z ज़ेनफोन 5 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। भारत में इसके अगले हफ्ते लॉन्च होने की उम्मीद है...

Asus ZenFone 5Z 4 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा फ्लिपकार्ट पर

Asus ZenFone 5Z

ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 5Z ज़ेनफोन 5 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन
  • भारत में इसके अगले हफ्ते लॉन्च होने की उम्मीद
  • स्मार्टफोन 4 जुलाई को दोपहर साढ़े बारह बजे लॉन्च होगा
विज्ञापन
Asus ZenFone 5Z ज़ेनफोन 5 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। भारत में इसके अगले हफ्ते लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसा फ्लिपकार्ट की तरफ से माना जा रहा है। स्मार्टफोन 4 जुलाई को दोपहर साढ़े बारह बजे लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट के टीज़र में पता चला था कि Asus ZenFone 5Z क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेस, एआई से लैस होगा। स्मार्टफोन भारत में फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। इसके अलावा कंपनी ने फोन की कीमत, उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। Asus ZenFone 5Z को एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किया गया था। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 479 यूरो (करीब 38,200 रुपये) है।
 

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 155 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • कमियां
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »