Asus ZenFone 5 सीरीज़ के हैंडसेट एमडब्ल्यूसी 2018 में हो सकते हैं लॉन्च

कंपनी की तरफ से We Love Photo टैगलाइन भी जारी की गई है, जो पिछले साल असूस ज़ेनफोन 4 के लॉन्च के वक्त आई थी। 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 में असूस का यह इवेंट 27 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 फरवरी 2018 17:09 IST
ख़ास बातें
  • असूस भी एमडब्ल्यूसी 2018 में नए फोन लॉन्च करने की दौड़ में शामिल
  • ज़ेनफोन 5 सीरीज के फोन लॉन्च कर सकती है कंपनी
  • 27 फरवरी को एमडब्ल्यूसी 2018 में इवेंट को लेकर दी जानकारी
सैमसंग, नोकिया, सोनी और शाओमी के बाद अब असूस को लेकर भी कयास तेज़ हो गए हैं कि कंपनी एमडब्ल्यूसी 2018 में नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में ज़ेनफोन 5 सीरीज के हैंडसेट लॉन्च सकती है। ताईवानी कंपनी असूस ने बयान जारी कर एमडब्ल्यूसी इवेंट में 27 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी है। इस आधिकारिक जानकारी के बाद असूस ज़ेनफोन 5 सीरीज को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। दरअसल, कंपनी द्वारा चलाए जा रहे हैशटैग #BACKTO5 से भी इस तरह के कयासों को मजबूती मिल रही है।

इसके अलावा कंपनी की तरफ से We Love Photo टैगलाइन भी जारी की गई है, जो पिछले साल असूस ज़ेनफोन 4 के लॉन्च के वक्त आई थी। 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 में असूस का यह इवेंट 27 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट का लाइव टेलीकास्ट आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।

पिछले हफ्ते ASUS_X00QD मॉडल नंबर वाले असूस के एक अज्ञात फोन को वाई-फाई एलायंस द्वारा सर्टिफाई किया गया था। सर्टिफिकेशन में इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो और डुअल बैंड 802.11एसी वाई-फाई सपोर्ट पर चलते हुए दिखाया गया था। इसमें वाई-फाई डायरेक्ट और मीराकास्ट सपोर्ट जैसे फीचर भी देखने को मिले थे। कुल मिलाकर चर्चा है कि यह फोन असूस ज़ेनफोन 5 मैक्स है, जो पिछले साल आए कंपनी के ज़ेनफोन 4 मैक्स का अपग्रेड वर्जन होगा।

हाल में अफवाह उड़ी थी कि असूस ज़ेनफोन 5 लाइट को डिवेलप कर रही है, जिसे कुछ समय पहले रूस से सर्टिफिकेशन मिला है। इस हैंडसेट में संभवत: 6 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा और यह स्नैपड्रैगन एसओसी चिपसेट पर काम करेगा।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी ने सीईएस 2018 में ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) से पर्दा उठाया था। यह फोन अमेरिका में 299 डॉलर (14,500 रुपये) लॉन्च हुआ है। फोन को रैम व स्टोरेज के आधार पर 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। लेकिन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत व उपलब्धता की जानकारी अभी नहीं दी गई है। अमेरिका में यह फोन सनलाइट गोल्ड, एज़्योर सिल्वर कलर में मिलेगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, असूस ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) में 5.7 इंच फुल व्यू फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x2160 पिक्सल है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू है। फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। असूस का यह फोन डुअल सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट के साथ आता है।

असूस ज़ेनफोन 5 सीरीज़ के अलावा एमडब्ल्यूसी 2018 में जिन स्मार्टफोन पर तकनीक के दीवानों की नज़र है उनमें कई बड़े ब्रांड के फोन शामिल हैं। इनमें सैमसंग गैलेक्सी एस9, एस9 प्लस, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो, शाओमी मी मिक्स 2एस, नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 8 (2018) और नोकिया 9 का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus ZenFone, Asus, ZenFone, mwc 2018, mwc
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.