असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स की मिली झलक, जल्द हो सकता है लॉन्च

असूस के आने वाले डिवाइस जे़नफोन 4 मैक्स को कंपनी के आधिकारिक सपोर्ट पेज पर लिस्ट किए जाने की ख़बर है। उम्मीद है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। आने वाला ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर ज़ेडसी554केएल के साथ लिस्ट किया गया था, और कंपनी ने इसे एक गलती करार देते हुए लिस्टिंग से हटा दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2017 13:07 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स में 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • फोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है
  • फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है
असूस के आने वाले डिवाइस जे़नफोन 4 मैक्स को कंपनी के आधिकारिक सपोर्ट पेज पर लिस्ट किए जाने की ख़बर है। उम्मीद है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। आने वाला ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर ज़ेडसी554केएल के साथ लिस्ट किया गया था, और कंपनी ने इसे एक गलती करार देते हुए लिस्टिंग से हटा दिया है। समान स्पेसिफिकेशन वाले और कोडनेम 'असूस एक्स00आईडी' वाले एक डिवाइस को जीएफएक्सबेंच पर देखा गया था। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी का खुलासा हुआ है।

कंपनी की लिस्टिंग को सबसे पहले जीएसएमडोम ने देखा। इस लिस्टिंग से असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स के अपग्रेड वेरिएंट के जल्द आने के संकेत मिलते हैं। लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि यह डिवाइस 4जी सपोर्ट करेगा। 5.5 इंच डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में स्नैपड्रैगनन 625 प्रोसेसर या स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया जा सकता है। प्रोसेसर को मंगलवार, 9 मई को लॉन्च होने का खुलासा हुआ है।

जीएफएक्सबेंच पर असूस एक्स00आईडी कोडनेम से दिखे  डिवाइस में भी असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स जैसे ही स्पेसिफिकेशन थे। अनुमान है कि बेंचमार्क प्रक्रिया के लिए हो सकता है डिवाइस को कोडनेम दिया गया हो। बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इस फोन में क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलेगा। फोन में 3 जीबी रैम और एड्रेनो 505 जीपीयू दिया जा सकता है। इस डिवाइस में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद है।  

ख़ास बात है कि, असूस के स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है- रियर पर एक 12 मेगापिक्सल सेंसर और दूसरा 5 मेगापिक्सल सेंसर। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एक 8 मेगापिक्सल सेंसर है।
Advertisement

इससे पहले आई ख़बरों से पता चला था कि असूस इसी महीने अपनी जे़नफोन 4 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन पेश करती हूं। और हो सकता है कि इसके लिए असूस कम्पयूटेक्स ताइपेई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करे। यह इवेंट 30 मई को आयोजित किया जाना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus ZenFone 4 Max, Asus, Asus ZenFone 4, Mobies, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.