असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 फरवरी 2017 12:37 IST
ख़ास बातें
  • नए ज़ेनफोन 3एस मैक्स में 5000 एमएएच की बैटरी है
  • असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
  • स्मार्टफोन में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
असूस ने मंगलवार को भारत में अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) लॉन्च किया है। स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये है और यह ऑफलाइन व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। फोन मंगलवार से ही ब्लैक और सैंड गोल्ड कलर में उपलब्ध है।

असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) की अहम खासियत मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन है जिसे एल्यूमीनियम से बनाया गया है। यह फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी के बारे में कंपनी ने दावा किया है कि यह आम इस्तेमाल में तीन दिन तक चलेगी। यह रिवर्स चार्जिंग के फ़ीचर के साथ आता है, यानी फोन पावर बैंक का भी काम करेगा। असूस ने बताया है कि ज़ेनफोन 3एस मैक्स कंपनी के 5.2 इंच वाले असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) का पावरफुल वेरिएंट है।

ओएस के तौर पर एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ज़ेनयूआई 3.0 मौज़ूद रहेगा। ज़ेनफोन 3एस मैक्स में मल्टी-विंडो मोड, ज़ेनमोशन टच गेस्चर और गेमजिनी फ़ीचर मौज़ूद हैं।

स्मार्टफोन में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें एक इनबिल्ट ब्लूलाइट फिल्टर भी है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट में यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कैमरे की बात करें तो ज़ेनफोन 3एस मैक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर, 5पी लार्गन लेंस और डुअल-एलईडी रियल-टोन फ्लैश से लैस है।
Advertisement

रियर कैमरा सुपर रिज़ॉल्यूशन मोड, लो-लाइट मोड, पनोरमिक मोड, बैकलाइट एचडीआर मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आता है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Strong camera performance
  • Android 7.0 Nougat
  • Well built
  • Bad
  • Way too much software bloat
  • Average overall performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.