आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डिलक्स, ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा और ज़ेनफोन 3 लेज़र भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2016 19:57 IST
ख़ास बातें
  • लूमिया 650 हैंडसेट अब करीब 10,000 रुपये में मिलेगा
  • लूमिया 950 हैंडसेट अब करीब 26,700 रुपये में मिलेगा
  • कटौती के बाद लूमिया 950 एक्सएल की कीमत करीब 33,400 रुपये होगी
असूस इंडिया ने बुधवार को अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया। कंपनी ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) की कीमत 21,999 रुपये, ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) की 27,999 रुपये, ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) की 49,999 रुपये और ज़ेनफोन 3 लेज़र (ज़ेडसी551केएल) की कीमत 18,999 रुपये रखी है। ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडसी570केएल) की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होगी। स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वाला मॉडल 62,999 रुपये में मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) और असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) स्मार्टफोन बुधवार से अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और संगीता मोबाइल्स पर उपलब्ध होंगे। इन स्मार्टफोन को महीने के अंत तक रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा। असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र (ज़ेडसी551केएल), असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) और असूस ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) अगले महीने से सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल पर उपलब्ध होंगे।

असूस के चारों फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं और इनमें मेटल बॉडी है और हाइब्रिड डुअल सिम-कार्ड स्लॉट के साथ आते हैं। कंपनी ने भारत के लिए ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) का नया वेरिएंट लॉन्च किया है इसे ज़ेनफोन 3 डिलक्स स्पेशल एडिशन के नाम से जाना जाएगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

कंपनी ने लॉन्च इवेंट में असूस ज़ेनफोन 3 और असूस ट्रांसफॉर्मर 3 प्रो को लॉन्च किया। इन डिवाइस को कंप्यूटेक्स 2016 में ज़ेनफोन 3 सीरीज के साथ पेश किया गया था। ये डिवाइस भारत में अक्टूबर महीने में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत क्रमशः 1,47,990 और 1,44,990 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.