Asus Zenfone 3 को मिल रहा है एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

असूसस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) और ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) को अब एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने लगा है। कंपनी ने अपने ZenFone 3 (ZE552KL) और ZenFone 3 (ZE520KL) स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज़ कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जनवरी 2018 16:45 IST
असूसस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) और ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) को अब एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने लगा है। कंपनी ने अपने ZenFone 3 (ZE552KL) और ZenFone 3 (ZE520KL) स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0  ओरियो सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज़ कर दिया है। वर्जन 15.0410.1712.31 के साथ इन अपडेट को 29 जनवरी, सोमवार को रिलीज़ किए जाने की ख़बरें हैं। आने वाले दिनों में इन अपडेट को ज़्यादा से ज़्यादा यूज़़र तक रोलआउट किया जाएगा। इन अपडेट के साथ एंड्रॉयड ओरियो के कई अहम फ़ीचर भी जारी किए गए हैं। याद दिला दें कि कंपनी ने पिछले साल अगस्त में ज़ेनफोन 3 और ज़ेनफोन 4 रेंज के सभी हैंडसेट के लिए ओरियो अपडेट मिलने का वादा किया था।

जे़नटॉक फोरम की पोस्ट के अनुसार, असूस अपने ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) और ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर रोलआउट कर रही है। इन अपडेट के बाद ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेंगे। इन अपडेट को Settings > About > System Update में जाकर इंस्टॉल किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ फोन में नए बदले हुए ऐप आइकन और बेहतर सेटिंग ऐप यूआई दिखता है। इस अपडेट के आने से फोन में मौज़ूद मिनीमूवी, फोटो कोलाज और डू इट लेटर जैसे ऐप भी अनइंस्टॉल हो जाते हैं।
Advertisement

इन कस्टम एडिशन के अलावा, असूस के इन स्मार्टफोन में अब मुख्य ओरियो फ़ीचर जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर, ऑटोफिल स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन, बैकग्राउंड लिमिट, अडेप्टिव आइकन और एक नए रीडिज़ाइन किए हुए इमोजी मिलेंगे। इस महीने की शुरुआत में ज़े़नफोन 4 को लेटेस्ट बिल्ड मिलने के बाद असूस रेंज का यह दूसरा डिवाइस होगा।

भारत में अगस्त 2016 में ज़ेनफोन 3 डीलक्स, ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा और ज़ेनफोन 3 लेज़र के साथ लॉन्च हुआ असूस ज़ेनफोन 3(ज़ेडई552केएल) में 5.5 इंच फुलएचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। वहीं ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) में 5.2 इंच फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। दोनों फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। ZenFone 3 (ZE552KL) में 3000 एमएएच बैटरी और  ZenFone 3 (ZE520KL) में 2650 एमएएच बैटरी दी गई है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) और ज़ेनफोन (ज़ेडई520केएल) में एक 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर है जो डुअल-एलईडी और डुअल-टोन फ्लैश व अपर्चर एफ/2.0 से लैस है। आगे की तरफ़ फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great design and build quality
  • Good screen
  • 4K video recording support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Slightly overpriced for the overall package
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.