असूस ज़ेनफोन 3 की कीमत में 8,000 रुपये तक कटौती

असूस के स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) और असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) मॉडल की कीमत में कटौती का ऐलान किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मई 2017 18:58 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) अब 19,999 रुपये में मिलेगा
  • असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) अब 17,999 रुपये में आपका हो जाएगा
  • याद रहे कि पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए थे स्मार्टफोन
असूस के स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) और असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) मॉडल की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। 5.5 इंच डिस्प्ले वाला असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) अब 19,999 रुपये में मिलेगा। पहले इस हैंडसेट की कीमत 27,999 रुपये थी, यानी कंपनी ने दाम 8,000 रुपये कम कर दिए हैं। वहीं, 5.2 इंच डिस्प्ले वाला असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) अब 21,999 रुपये की जगह 17,999 रुपये में आपका हो जाएगा।

याद रहे कि असूस ज़ेनफोन 3 के दोनों मॉडल ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) और ज़ेनफोन 3 लेज़र के साथ पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च हुए थे।

असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) में 5.2 इंच डिस्प्ले, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 2650 एमएएच की बैटरी है। ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) मॉडल में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का। इनबिल्ट स्टोरेज को 2 टीबी तक की माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है।

दूसरी तरफ, असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) मॉडल में 5.5 इंच डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3000 एमएएच की बैटरी है।  इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का। इनबिल्ट स्टोरेज को 2 टीबी तक की माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great design and build quality
  • Good screen
  • 4K video recording support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Slightly overpriced for the overall package
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.