असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) की बिक्री भारत में शुरू

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2016 12:47 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेनफोन 3 मैक्स 5.5 (ज़ेडसी553केएल) की कीमत 17,999 रुपये है
  • यह फोन सभी रिटेल आउटलेट और ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध है
  • ज़ेनफोन 3 मैक्स की सबसे बड़ी खासियत है 4100 एमएएच की बैटरी
ताइवान की मोबाइल टेक्नोलॉजी कंपनी असूस ने अपने ज़ेनफोन 3 मैक्स 5.5 (ज़ेडसी553केएल) स्मार्टफोन को भारत में उपलब्ध करा दिया है। इसकी कीमत 17,999 रुपये है। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन को असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) के साथ नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था। 12,999 रुपये वाला ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) पहले से मार्केट में उपलब्ध है।

(पढ़ें: असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) का रिव्यू)
Advertisement

असूस ने जानकारी दी है कि यह फोन सभी रिटेल आउटलेट और ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध है। आप इस हैंडसेट को टाइटेनियम ग्रे, ग्लेसियर सिल्वर और सैंड गोल्ड कलर में खरीद पाएंगे।

असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गई 4100 एमएएच की बैटरी। यह स्मार्टफोन पावर बैंक की तरह भी काम करता है। 5.5 इंच वेरिएंट में बैटरी के 4जी पर 48 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है जबकि 3जी पर 17 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसके ऊपर ज़ेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी है। कैमरे के तौर पर इसमें डुअल एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी के लिए 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

इस फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) का डाइमेंशन 151.4x76.24x8.3 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी, एफएम, 3जी, 4जी जैसे फ़ीचर हैं। वहीं फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design and build quality
  • Vibrant display
  • Capable cameras
  • Long battery life
  • Good audio quality
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Fingerprint sensor can be iffy
  • Weak gaming performance
  • No Gorilla Glass
  • A bit expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.