असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स, ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2016 10:41 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स, ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा को अगस्त में किया गया था लॉन्च
  • इनकी कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है
  • स्मार्टफोन ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल स्टोर में मिलेंगे
असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स और ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा को भारत में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस दौरान स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। अगर आप इनमें से किसी फोन को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो इंतज़ार की घड़ी खत्म हो गई है। दोनों ही स्मार्टफोन को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। इनकी कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है। यह ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध है।

इन स्मार्टफोन को असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल) और ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। इन दोनों फोन को अगस्त महीने में ही उपलब्ध कराया गया था।

असूस ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) में 6.8 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह स्मार्टफोन 23 मेगापिक्सल के प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 4600 एमएएच की बैटरी है। असूस ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा स्मार्टफोन ग्लेसियर सिल्वर और टाइटेनियम ग्रे कलर में मिलेगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) में 5.7 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कैमरा की बात करें तो रियर कैमरे का सेंसर 23 मेगापिक्सल का है और सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

इसके अलावा ज़ेनफोन 3 स्पेशल एडिशन को भी लॉन्च किया गया है। यह स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 62,999 रुपये है। हैंडसेटे के बाकी स्पेसिफिकेशन स्नैपड्रैगन 820 वाले ही हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ample storage
  • Very good system performance
  • Capable set of cameras
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Bad
  • Awkwardly designed fingerprint sensor
  • ZenUI needs to be leaner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Great screen
  • Strong battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Mid-range specifications at flagship price level
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.