असूस ज़ेनफोन 3 डीलक्स को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मार्च 2017 15:24 IST
ताइवान की हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस ने अपने ज़ेनफोन 3 डीलक्स स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने ज़ेनटॉक फोरम पर इस अपडेट की पुष्टि की। और खुलासा किया कि सभी असूस ज़ेनफोन 3 डीलक्स तक इन अपडेट को उपलब्ध होने में एक हफ्ता तक लग सकता है।

कंपनी ने अपने फोरम में कहा, ''अपडेट को ऑटो पुश पूरा होने में सिस्टम करीब एक हफ्ता लेता है।'' अगर आपको अपडेट नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप ज़ेनफोन 3 डीलक्स के लिए मैनुअली अपडेट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग > अबाउट > सिस्टम अपडेट में जाना होगा।
Advertisement

इन लेटेस्ट अपडेट के साथ एड्रॉयड मार्शमैलो अब एंड्रॉयड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर बंप हो जाएगा। नए अपडेट से फोन में पिछले कई प्रीलोडेड ऐप हटा दिए गए हैं। इनमें शेयर लिंक, ऑडियो विज़र्ड, स्प्लेंडिड, सिस्टम अपडेट और फ्लैशलाइट शामिल हैं। हालांकि, यूज़र सिस्टम सेटिंग के जरिए ऑडियो विज़र्ड, स्प्लेंडिड, सिस्टम अपडेट और फ्लैशलाइट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। नए एंड्रॉयड एन अपडट के बाद ज़ेनमोशन का पीसी सूट और शेकशेक भी  हटा लिया गया है। इसके अलावा एंड्रॉयड एन अपडेट के बाद कुछ दूसरे प्रीलोडेड ऐप जैसे होलो स्पाइरल, बबल्स, ब्लैक होल और फेज़ बीम लाइव वॉलपेप भी हटा लिए जाएंगे।

असूस ज़ेनफोन 3 डीलक्स भारत में पिछले साल नवंबर में उपलब्ध कराया गया था। और यह फोन 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) में 5.7 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कैमरा की बात करें तो रियर कैमरे का सेंसर 23 मेगापिक्सल का है और सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

इसके अलावा ज़ेनफोन 3 स्पेशल एडिशन को भी लॉन्च किया गया है। यह स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 62,999 रुपये है। हैंडसेटे के बाकी स्पेसिफिकेशन स्नैपड्रैगन 820 वाले ही हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ample storage
  • Very good system performance
  • Capable set of cameras
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Bad
  • Awkwardly designed fingerprint sensor
  • ZenUI needs to be leaner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.