• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर लॉन्च, स्नैपड्रैगन 820 से 10 फीसदी तेज होने का दावा

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर लॉन्च, स्नैपड्रैगन 820 से 10 फीसदी तेज होने का दावा

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर लॉन्च, स्नैपड्रैगन 820 से 10 फीसदी तेज होने का दावा
विज्ञापन
क्वालकॉम ने सोमवार को स्नैपड्रैगन 820 फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर के अपग्रेडेड वर्ज़न स्नैपड्रैगन 821 को पेश किया। इस चिपसेट निर्माता के मुताबिक, नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर ज्यादा बेहतर स्पीड, पावर सेविंग और बेहतर एप्लिकेशन परफॉर्मेंस के साथ आएगा।

कंपनी ने दावा किया कि स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर को ऐसे बनाया गया है कि यह आम इस्तेमाल में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा तेजी से काम करे। गौर करने वाली बात है कि स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाला क्रायो क्वाड-कोर सीपीयू है। आनंदटेक ने बताया है कि कंपनी का यह नया प्रीमियम चिपसेट एमएसएम8996 प्रो नेमिंग के साथ आएगा।

चिप निर्माता कंपनी को उम्मीद है कि स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन मार्केट में 2016 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाएंगे। क्वालकॉम ने वादा किया है कि स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के बारे में और जानकारी जल्द ही मुहैया कराई जाएगी।

कंपनी ने बताया है कि स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट में स्नैपड्रैगन 820 के ज्यादातर फ़ीचर मौजूद हैं, जैसे कि 600 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड सपोर्ट, बेहतर कॉल क्वालिटी और अल्ट्रा एचडी वॉयस।

अब तक 2016 में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन में सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज, शाओमी मी5, एलजी जी5, एचटीसी 10, लेईको ले मैक्स 2, वनप्लस 3 और सोनी एक्सपीरिया एक्स शामिल हैं।

आम स्मार्टफोन और टैबलेट के अलावा यह चिपसेट वीआर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »