Asus ZenFone 2 Deluxe का 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 24 अगस्त 2015 10:56 IST
आसुस (Asus) ने अपने ज़ेनफोन 2 डिलक्स (ZenFone 2 Deluxe) स्मार्टफोन का नया वेरिएंट आसुस ज़ेनफोन 2 डिलक्स स्पेशल एडिशन (Asus ZenFone 2 Deluxe Special Edition) लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को शुक्रवार को ब्राजील के साउ पोलो में लॉन्च किए जाने की खबर है।

इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी सबसे पहले Asus Fanaticos ने दी। नया वेरिएंट 256GB की इनिबल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इस हैंडसेट के बाकी स्पेसिफिकेशन 64GB और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट जैसे ही हैं। इस रिपोर्ट में Asus ZenFone 2 Deluxe Special Edition की उपलब्धता और कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।

आपको बता दें कि Asus ZenFone 2 Deluxe स्मार्टफोन 4GB रैम (RAM), 2.3GHz quad-core Intel Atom Z3580 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000mAh की बैटरी के साथ आता है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन टू बॉडी अनुपात 72 फीसदी है। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय 4G/ LTE स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।  

आपको बता दें कि Asus ने इस महीने की शुरुआत में ZenFone 2 Deluxe को भारत में लॉन्च किया था। हैंडसेट के 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि 128GB वाले वेरिएंट की 29,999 रुपये। इस इवेंट में Asus ने ज़ेनफोन सेल्फी (ZenFone Selfie) को भी पेश किया। इस हैंडसेट के 16GB इनबिल्ट स्टोरेज और 2GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज व 3GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।
Advertisement

Asus ने इस दौरान ZenFone 2 Laser (ZE550KL) स्मार्टफोन भी लॉन्च किया। 2GB RAM और Snapdragon 410 प्रोसेसर वाले इस डिवाइस की कीमत 9,999 रुपये है। 3GB RAM और Snapdragon 615 प्रोसेसर वाले ZenFone 2 Laser (ZE550KL) हैंडसेट की कीमत 13,999 रुपये है। ZenFone 2 Laser (ZE601KL) स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसकी कीमत है 17,999 रुपये।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.