ASUS ROG Phone 8 Pro के रेंडर्स हुए लीक, जानें सबकुछ

ASUS ROG Phone 8 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 18:11 IST
ख़ास बातें
  • ASUS ROG Phone 8 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • ASUS ROG Phone 8 Pro में दाएं कॉर्नर पर पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन हैं।
  • ASUS ROG Phone 8 Pro में 10x टेलीफोटो मोड तक मिलने की भी उम्मीद है।

Asus ROG Phone 8 में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: WindowsReport

ASUS बाजार में 8 जनवरी को ASUS ROG Phone 8 Pro सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लाइनअप में ASUS ROG Phone 8 और ROG Phone 8 Pro शामिल होने की उम्मीद है। ब्रांड ने पहले ही आगामी स्मार्टफोन के बैक पैनल के डिजाइन के साथ अन्य जानकारी साझा की है। लॉन्च से पहले ROG Phone 8 Pro के हाई-रेजॉल्यूशन लीक रेंडर सामने आए हैं। आइए आगामी ROG Phone 8 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


ASUS ROG Phone 8 Pro का डिजाइन


ASUS ROG Phone 8 Pro में दाएं कॉर्नर पर पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन के साथ एक बॉक्सी डिजाइन है। फ्रेम के बाईं ओर एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। ROG Phone 8 Pro के फ्रंट में एक सेंट्रल-एलाइंग पंच-होल कटआउट है। स्क्रीन में सभी ओर स्लिम बेजेल्स दिए गए हैं जो कि एक इमर्सिव अनुभव प्रदान करते हैं।
Advertisement

ASUS ROG Phone 8 Pro में चौकोर कैमरा सेटअप है। इसमें तीन कैमरा सेंसर हैं और 8K अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग वाला एक टेक्स्ट है। लीक हुए रेंडर के अनुसार, Phone 8 Pro में एक अलग लाइट वाला ROG लोगो होने की उम्मीद है। फोन पर ROG लोगो डॉट्स से बना है जिसे स्पेशल एलईडी डॉट्स के साथ प्रोग्राम किया जा सकता है।

ROG Phone 8 Pro में नीचे की ओर एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक 3.5mm हेडफोन जैक, एक स्पीकर ग्रिल और एक सिम ट्रे दिया गया है। ASUS ROG Phone 8 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में सेफ्टी के लिए IP68 रेटिंग है जो कि धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करती है। आगामी स्मार्टफोन में 10x टेलीफोटो मोड तक मिलने की भी उम्मीद है। वीडियो शूट करने के लिए इसमें एंटी-शेक जिम्बल भी है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.