Asus ROG Phone 8, ROG Phone 8 के स्पेसिफिकेशंस, रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक

Asus ROG Phone 8 सीरीज में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।

Asus ROG Phone 8, ROG Phone 8 के स्पेसिफिकेशंस, रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक

Photo Credit: WindowsReport

Asus ROG Phone 8 में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 8 सीरीज में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी।
  • Asus ROG Phone 8 सीरीज Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करती है।
  • Asus ROG Phone 8 में 65W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन
Asus ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह जनवरी में गेमिंग फोन की ROG Phone 8 सीरीज पेश करेगा। चीन में कंपनी 16 जनवरी को ROG Phone 8 लाइनअप को लाएगी। लॉन्च से ठीक पहले एक रिपोर्ट में ROG Phone 8 और ROG Phone 8 Pro के रेंडर और फुल स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि दोनों स्मार्टफोन में क्या कुछ मिल सकता है।


Asus ROG Phone 8 सीरीज का डिजाइन


WindowsReport की एक रिपोर्ट में लीक रेंडर से पता चला है कि आगामी ROG Phone 8 और ROG Phone 8 Pro में पिछले मॉडल की तुलना में डिजाइन में बदलाव है। फ्रंट में अब एक एडवांस पंच-होल डिस्प्ले है, जबकि रियर में एक कैमरा मॉड्यूल है। बैक पैनल में RGB-लिट लोगो और गेमिंग मोटो भी हैं। ROG Phone 8 के रियर में मैट फिनिश है, जबकि प्रो वेरिएंट में शाइनिंग रियर डिजाइन है।


Asus ROG Phone 8 और ROG Phone 8 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


रिपोर्ट में कहा गया है कि ROG Phone 8 सीरीज में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन 65W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी से लैस होगा। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और 5-मैग्नेट स्पीकर शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ROG Phone 8 सीरीज वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3 और एनएफसी से लैस होगी। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ROG UI पर काम करेंगे। दोनों स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और IP68 रेटिंग से लैस है। ROG Phone 8 में 12GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है, जबकि ROG Phone 8 Pro में 16GB या 24GB LPDDR5x RAM और 512GB या 1TB UFS 4.0 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Asus Phone 8 Pro के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और रियर में 50-मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। Phone 8  में मैट फिनिश और Phone 8 Pro वेरिएंट में ग्लोसी, प्रीमियम लुक है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 163.8 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 225 ग्राम है। फिलहाल Phone 8 के कैमरे या डाइमेंशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ROG Phone 8 सीरीज में बॉक्स में एयरो केस और फास्ट चार्जर आएगा। Asus गेमिंग-सेंट्रिक एक्सेसरीज भी पेश करेगा, जैसे कि AeroActive कूलर एक्स का सपोर्ट करने वाला DEVILCASE गार्जियन फोन केस शामिल है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »