Asus ROG Phone 2 की अगली सेल 8 अक्टूबर को, जानें दाम

Asus ROG Phone 2 में 2.9 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 3.0 इंटरनल स्टोरेज है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 सितंबर 2019 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 2 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है
  • 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है असूस रोग फोन 2 में
  • 512 जीबी तक यूएफएस 3.0 इंटरनल स्टोरेज है इस फोन में

Asus ROG Phone 2 बना है गेमिंग के दीवानों के लिए

Asus ROG Phone 2 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित हुई। अब इसकी अगली सेल 8 अक्टूबर को शुरू होगी। Asus के लेटेस्ट फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। असूस रोग फोन 2 में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोससर है। इसे गेमिंग के दीवानों के लिए बनाया गया है। स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले है और यह 30 वॉट रोग हाइपरचार्जर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी यूएफसी 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज है। असूस रोग फोन 2 गेमिंग के लिए अपग्रेडेड अल्ट्रासोनिक एयर ट्रिगर्स 2 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

Asus ROG Phone 2 price in India

असूस रोग फोन 2 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का दाम 37,999 रुपये है। फोन के शुरुआती वेरिएंट के रिटेल बॉक्स में 10 वॉट QC 4.0 चार्जर और ऐरोकेस कवर भी दिया जाएगा। असूस रोग फोन 2 के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 59,999 रुपये में बेचा जाता है। इस वेरिएंट को जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

हमने दोनों ही वेरिएंट की सेल की तारीख को लेकर असूस इंडिया को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Asus ROG Phone 2 specifications

असूस रोग फोन 2 गेमिंग फोन को सबसे पहले जुलाई में लॉन्च किया गया था और यह फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित रोग यूआई पर चलता है। 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और 10-बिट एचडीआर सपोर्ट के साथ इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। पैनल का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 100,000:1 है और यह गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है।
Advertisement

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Asus ROG Phone 2 में 2.9 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 3.0 इंटरनल स्टोरेज है। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 128 जीबी और दूसरा 512 जीबी। रोग फोन 2 में डीटीएस: एक्स अल्ट्रा सपोर्ट के साथ डुअल फ्रंट स्टीरियो स्पीकर्स हैं।

रोग फोन 2 के कैमरा में भी इंप्रूवमेंट किया गया है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल कैमरा के साथ। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसरस हॉल सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, अल्ट्रासोनिक सेंसर और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। रोग फोन 2 की तरह रोग फोन 2 में भी निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को जगह मिली है। Asus ROG Phone 2 में जान फूंकने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 170.99x77.6x9.78 मिलीमीटर और वज़न 240 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, premium design
  • Excellent all-round performance
  • Vivid, high-refresh-rate display
  • Solid battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • No waterproofing or wireless charging
  • Cameras struggle a bit in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.