Asus ROG Phone 2 गेमिंग फोन लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम

Asus ROG Phone 2 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। असूस रोग फोन 2 की सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 सितंबर 2019 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 2 में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर है
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है असूस रोग फोन 2 में
  • 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Asus ROG Phone 2 में

Asus ROG Phone 2 Gaming के दीवानों के लिए है बना, कीमत 37,999 रुपये से शुरू

Asus ROG Phone 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Asus ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपना लेटेस्ट गेमिंग फोन पेश कर दिया। असूस रोग फोन 2 स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी यूएफसी 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। असूस रोग फोन 2 गेमिंग के लिए अपग्रेडेड अल्ट्रासोनिक एयर ट्रिगर्स 2 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है।
 

Asus ROG Phone 2 price in India, launch offers

असूस रोग फोन 2 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का दाम 37,999 रुपये है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 30 सितंबर से शुरू होगी। फोन के शुरुआती वेरिएंट के रिटेल बॉक्स में 10 वॉट QC 4.0 चार्जर और ऐरोकेस कवर भी दिया जाएगा। असूस रोग फोन 2 के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 59,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस वेरिएंट को जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। इस वेरिएंट के रिटेल पैकेज में  30 वॉट रोग चार्जर, एरोएक्टिव कूलर और एरो केस के साथ आता है।
Advertisement

लॉन्च ऑफर्स के तहत, फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड या एक्सिस बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा।
 

Asus ROG Phone 2 specifications

असूस रोग फोन 2 गेमिंग फोन को सबसे पहले जुलाई में लॉन्च किया गया था और यह फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित रोग यूआई पर चलता है। 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और 10-बिट एचडीआर सपोर्ट के साथ इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। पैनल का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 100,000:1 है और यह गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है।
Advertisement

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Asus ROG Phone 2 में 2.9 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 3.0 इंटरनल स्टोरेज है। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 128 जीबी और दूसरा 512 जीबी। रोग फोन 2 में डीटीएस: एक्स अल्ट्रा सपोर्ट के साथ डुअल फ्रंट स्टीरियो स्पीकर्स हैं।
 

रोग फोन 2 के कैमरा में भी इंप्रूवमेंट किया गया है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल कैमरा के साथ। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसरस हॉल सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, अल्ट्रासोनिक सेंसर और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। रोग फोन 2 की तरह रोग फोन 2 में भी निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को जगह मिली है। Asus ROG Phone 2 में जान फूंकने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 170.99x77.6x9.78 मिलीमीटर और वज़न 240 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, premium design
  • Excellent all-round performance
  • Vivid, high-refresh-rate display
  • Solid battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • No waterproofing or wireless charging
  • Cameras struggle a bit in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.