आसुस पेगासस 5000 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4850 एमएएच की बैटरी

आसुस पेगासस 5000 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4850 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
आसुस ने चीन में नए पेगासस सीरीज का स्मार्टफोन पेगासस 5000 लॉन्च किया है। नया आसुस पेगासस 5000 के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। 2 जीबी रैम मॉडल की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,350 रुपये) है और 3 जीबी रैम वाला मॉडल 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) में मिलेगा।

पैगासस 5000 की सबसे बड़ी खासियत 4850 एमएएच की बैटरी है। फिलहाल, आसुस पेगासस 5000 को चीन के बाहर लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में कंपनी के ज़ेनयूआई का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। पेगासस 5000 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6753) प्रोसेसर है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। पेगासस 5000 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है और यह 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस है। रियर कैमरे का लेंस एफ/2.0 एपरचर वाला है और साथ में एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

एक जापानी ब्लॉग के मुताबिक, पैगासस 5000 में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रोस-यूएसबी कनेक्टिविटी मौजूद हैं। इसका डाइमेंशन 155x76.4x9 मिलीमीटर है और वज़न 176 ग्राम।

नए आसुस पेगासस 5000 को पेगासस 2 प्लस स्मार्टफोन का पावरफुल वेरिएंट बताया जा रहा है जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था।

हाल ही में आसुस ने अपने ज़ेनफोन 2 स्मार्टफोन के लिए फर्मवेयर अपडेट जारी किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »