Asus Pegasus 4S में है 4030 एमएएच बैटरी, जानें सारी ख़ूबियां

ताइवान की हैंडसेट निर्माता असूस ने चुपचाप अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन पेगासुस 4एस लॉन्च कर दिया है। नए पेगासुस 4एस के लॉन्च के साथ ही, कंपनी ने एलीट 18:9 डिस्प्ले क्लब ज्वॉइन कर लिया है जिसका हिस्सा अब अधिकतर स्मार्टफोन निर्माता हैं।

Asus Pegasus 4S में है 4030 एमएएच बैटरी, जानें सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • असूस पेगासुस 4एस में 5.7 इंच एचडी+ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले है
  • फोन में एक 2.5डी कर्व्ड ग्लास है
  • स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है
विज्ञापन
ताइवान की हैंडसेट निर्माता असूस ने चुपचाप अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन पेगासुस 4एस लॉन्च कर दिया है। नए पेगासुस 4एस के लॉन्च के साथ ही, कंपनी ने एलीट 18:9 डिस्प्ले क्लब ज्वॉइन कर लिया है जिसका हिस्सा अब अधिकतर स्मार्टफोन निर्माता हैं। फुल-व्यू डिस्प्ले के अलावा, Asus Pegasus 4S में एक ऑल मेटल बॉडी है और इसके रियर पैनल पर एक डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी, पेगासुस 4एस में 4030 एमएएच की बैटरी को फोन की ख़ासियत बता रही है।

लेकिन, अभी नए असूस पेगासुस 4एस स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जल्द ही इस हैंडसेट के चीन में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। असूस पेगासुस 4एस की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 5.7 इंच डिस्प्ले जो एचडी+ (720x1440 पिक्सल्स) स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है।

हैंडसेट में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर है। पेगासुस 4एस 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। फोन में रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो सेंसर वाला एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है। कैमरा ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंगं क्षमता के साथ आता है। आगे की तरफ़ फोन में एक 8 मेगापिक्सल सेंसर है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाले इस डिवाइस को पावर देने के लिए 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है। डुअल सिम डिवाइस 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। यह फोन स्टार ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन का डाइमेंशन 152.6x72.7x8.8 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम है। असूस पेगासुस 4एस स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च होने की जानकारी को सबसे पहले गिज़्मोचाइना द्वारा सार्वजनिक किया गया।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750टी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »