8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 4000mAh बैटरी के साथ Asus 8z भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Asus 8z को भारत में 42,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत में आपको फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिल रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Asus 8z को 2 कलर वेरिएंट में पेश किया गया है
  • Asus 8z में आपको 5.9 इंच की डिस्प्ले मिल रही है
  • Asus 8z में आपको 12MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है

Asus 8z में आपको 128जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।

Asus 8z को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आसुस के इस न्यू फोन को पिछले साल ही यूरोप और ताइवान में लॉन्च किया गया था, लेकिन तब इसे भारत में पेश नहीं किया गया था। फोन में 5.9इंच की डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा Asus 8z में ड्यूल रियर कैमरा और ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888SoC दिया गया है। फोन में ट्रिपल माइक्रोफोन के साथ OZO ऑडियो जूम और प्रॉपराइटरी नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी है, जो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान नॉइज को कम करता है। Asus 8z की सीधी टक्कर भारत में Xiaomi 11T Pro, Samsung Galaxy S20 FE 5G, और OnePlus 9RT जैसे फोन से होगी।

Asus 8z price in India, availability

          
Asus 8z को भारत में 42,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत में आपको फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिल रही है। इस फोन की पहली सेल Flipkart पर 7 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। इस फोन को हॉरिजन सिल्वर और ऑबसिडियन ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।  

Asus 8z specifications


Advertisement
ड्यूल सिम (नैनो) Asus 8z को Android 11 के साथ पेश किया गया है, जो ZenUI 8 के साथ आता है। फोन में 5.9इंच फुल एचडी प्लस (1,080x2,400 pixels) सैमसंग E4 एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन के डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्स के प्रोटेक्टिड किया गया है। फोन में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ 8GB LPDDR5 RAM दी गई है।   
    
Asus 8z में आपको ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 64MP सोनी IMX686 प्राइमरी सेंसर है जो f/1.8 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 12मेगापिक्सल सोनी IMX363 सेकंडरी सेंसर है जो f/2.2 अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12मेगापिक्सल का सोनी IMX663 सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा आपको फ्रंट में ड्यूल फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंस दिया गया है।    
Advertisement
 
Asus 8z में आपको 128जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS/ NavIC, NFC, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक्सलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरो, मैग्नोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फोन में आपको अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। 

Asus 8z में कंपनी ने 4,000mAh बैटरी दी है, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग और क्विक चार्ज 4.0 और पावर डिलीवरी सपोर्ट के साथ आता है। Asus 8z IP68 सर्टिफाइड बिल्ड के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 148x68.5x8.9mm और वजन 169 ग्राम है।
Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact size, premium build quality
  • Powerful SoC
  • IP68 rating
  • Capable cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Heats up under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.