Asus 6Z आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Asus 6Z उर्फ ZenFone 6 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। असूस 6ज़ेड को आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाना है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जून 2019 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Asus 6Z को आज दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा लॉन्च
  • असूस इंडिया के सोशल मीडिया चैनल पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  • Asus 6Z को पिछले महीने स्पेन में Asus ZenFone 6 नाम से उतारा गया था

Asus 6Z आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Asus 6Z उर्फ ZenFone 6 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। असूस ब्रांड के इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन असूस 6ज़ेड को आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाना है। कुछ समय पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने Zen और ZenFone ट्रेडमार्क वाले प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगा दी थी। इसके बाद Asus ने कहा था कि असूस ज़ेनफोन 6 को भारत में दूसरे नाम से उतारा जाएगा। Asus द्वारा भेजे मीडिया इनवाइट और Flipkart पर अपडेटेड माइक्रोसाइट से इस बात का पता चला था कि ZenFone 6 को भारत में Asus 6z नाम से लॉन्च किया जाएगा। Asus 6Z की मुख्य खासियतें यह है कि यह स्मार्टफोन मोटराइज्ड रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल से लैस है जो रियर और फ्रंट दोनों ही कैमरों का काम करेगा। साथ ही इसमें फुल-एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है।
 

Asus ZenFone 6 का लॉन्च समय और ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

असूस 6ज़ेड को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Asus इंडिया के आधिकारिक Facebook, Twitter और YouTube चैनल के अलावा Flipkart पर भी होगी। हमने खबर के बीच में वीडियो लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होने के बाद अब वीडियो पर दिख रहे प्ले बटन पर क्लिक करके इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे।
Advertisement
 

Asus 6Z की भारत में कीमत (उम्मीद)

असूस 6ज़ेड की भारत में कीमत से पर्दा तो आज इवेंट के दौरान ही उठेगा लेकिन पिछले महीने स्मार्टफोन को स्पेन में लॉन्च किया गया था। Asus 6Z की शुरुआती कीमत 499 यूरो ( लगभग 39,000 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा, इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 559 यूरो ( लगभग 43,600 रुपये) और इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस है और इसकी कीमत 599 यूरो ( लगभग 46,700 रुपये) है।
 

Asus 6Z स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले असूस 6ज़ेड में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ZenFone 6 में यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, वाई-फाई 802.11एसी (वाई-फाई 5), ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और जीपीएस शामिल है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Asus 6Z में डुअल कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.79 है और यह लेसर फोकस के साथ आता है, साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी है। Asus ब्रांड के इस फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • High quality notchless screen
  • Excellent performance
  • Useful software features
  • Good quality selfies
  • Bad
  • Disappointing low light camera performance
  • Face recognition is slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.