आईफोन 7 के बारे में नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2016 11:36 IST
एक विश्लेषक ने दावा किया है ऐप्पल अपने स्मार्टवॉच का नया वेरिएंट जून में आयोजित होने वाले डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी डेवलपर कॉन्फ्रेंस में पेश कर सकती है। इसके अलावा अगले आईफोन को लेकर भी नई जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट में बेहतर बैटरी लाइफ और स्लिम बॉडी का खुलासा हुआ है।

विश्लेषक ब्रायन व्हाइट ने दावा किया है कि ऐप्पल वॉच पिछले जेनरेशन डिवाइस की तुलना में 20-40 फीसदी पतला होगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐप्पल का डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी कॉन्फ्रेंस को 13-17 जून को आयोजित किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इस संबंध में ऐप्पल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐप्पल वॉच 2 की बैटरी लाइफ में बड़ा सुधार किया जाएगा।

व्हाइट ने जानकारी दी है कि 5.5 इंच वाला आईफोन 7 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। याद रहे कि इस संबंध में खुलासा आईफोन 7 के कथित कवर से भी हुआ था जिसमें कैमरे के लिए बड़ी जगह दी गई थी। व्हाइट का दावा है कि आईफोन 7 को बनाने का काम जुलाई में शुरू होगा।
Advertisement

डिजिटल ट्रेंड्स पर जारी की गई एक रिपोर्ट में भी आईफोन 7 के बारे में खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 7 की बनावट आईफोन 6 और आईफोन 6एस वाली ही होगी। ऐप्पल अपने आईफोन 7 की मोटाई और कम करेगी।
Advertisement

एक और रिपोर्ट में आईफोन 7 के बैटरी पैक का खुलासा हुआ है। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि आईफोन 7 में 7.04 वाट-हाअर की बैटरी होगी। याद रहे कि आईफोन 6एस प्लस 7.01 वाट-हाउर की बैटरी के साथ आता है। इन तस्वीरों को चीन की एक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple Watch, Apple Watch 2, iPhone 7, iPhones, Mobiles, WWDC, WWDC 2016
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.