iPhone 12 के रेडिएशन लेवल को घटाने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी Apple

इस स्मार्टफोन में रेडिएशन लेवल के लिमिट से अधिक होने को लेकर फ्रांस सहित कुछ यूरोपियन देशों ने आशंकाएं जताई हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 सितंबर 2023 17:12 IST
ख़ास बातें
  • फ्रांस ने इस स्मार्टफोन में रेडिएशन लेवल के अधिक होने का दावा किया था
  • यूरोप के कुछ अन्य देशों ने भी इसे लेकर आशंका जताई है
  • एपल का कहना है कि वह आईफोन 12 के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करेगी

फ्रांस में इस स्मार्टफोन की बिक्री को रोकने का ऑर्डर दिया गया था

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple को स्मार्टफोन में रेडिएशन लेवल लेकर फ्रांस में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने बताया है कि वह iPhone 12 में रेडिएशन लेवल को लेकर विवाद को निपटाने के लिए सॉफ्टवेयर को अपडेट करेगी। इस स्मार्टफोन में रेडिएशन लेवल के लिमिट से अधिक होने को लेकर अन्य यूरोपियन देशों में अभी आशंकाएं जताई गई हैं। एपल को इन देशों में भी इसी तरह का कदम उठाना पड़ सकता है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में फ्रांस ने iPhone 12 की बिक्री पर रोक लगा दी थी। फ्रांस का कहना था कि इस स्मार्टफोन में रेडिएशन का लेवल वैध लिमिट से अधिक पाया गया है। हालांकि, एपल ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि iPhone 12 को कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की ओर से ग्लोबल रेडिएशन स्टैंडर्ड्स का पालन करने के लिए प्रमाणित किया गया है। फ्रांस के रेडिएशन रेगुलेटर ANFR ने बताया था कि आईफोन 12 में रेडिएशन का लेवल वैध लिमिट से अधिक है। इस वजह से कंपनी को फ्रांस में इस स्मार्टफोन की बिक्री को रोकने का ऑर्डर दिया गया था। 
Advertisement

ANFR की ओर से किए गए टेस्ट में iPhone 12 में स्पेसिफिक एब्जॉर्प्शन रेट (SAR) वैध लिमिट से कुछ अधिक पाया गया था। समाचार पत्र Le Parisien को दिए इंटरव्यू में  फ्रांस के डिजिटल इकोनॉमी के उप मंत्री Jean Noel Barrot ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि रेडिएशन की समस्या को दूर करने के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा। एपल इस स्मार्टफोन की पिछले लगभग तीन वर्ष से बिक्री कर रही है। उन्होंने कहा था, "एपल से दो सप्ताह के अंदर जवाब मिलने की उम्मीद है। अगर वह ऐसा करने में नाकाम रहती तो मैं सभी आईफोन 12 को रिकॉल करने का ऑर्डर देने के लिए तैयार हूं। बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों सहित सभी के लिए नियम समान है।" 

बेल्जियम में डिजिटलाइजेशन के स्टेट सेक्रेटरी ने एपल से यूरोपियन यूनियन (EU) के सभी देशों में आईफोन 12 के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के लिए कहा है। जर्मनी ने कहा कि वह इस समस्या का पूरे यूरोप के लिए हल खोजने को लेकर फ्रांस की अथॉरिटीज के संपर्क में है। एपल को जल्द ही इटली की ओर से भी iPhone 12 के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के लिए कहा जा सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.