Apple ने कमजोर डिमांड की वजह से घटाई iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग!

पिछले महीने लॉन्च की गई इस स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 20:54 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन ने iPhone 16 Plus की जगह ली है
  • एपल ने iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने का फैसला किया है
  • iPhone Air में एपल का A19 Pro चिप और 6.5 इंच डिस्प्ले दिया गया है

इस स्मार्टफोन ने iPhone 16 Plus की जगह ली है

पिछले महीने अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल थे। इस सीरीज के iPhone Air ने iPhone 16 Plus की जगह ली है। iPhone Air में एपल का A19 Pro चिप और 6.5 इंच डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी को कमजोर रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

Nikkei Asia की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने का फैसला किया है। इसका कारण चीन के अलावा अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन की कम बिक्री है। हालांकि, iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए एपल को मजबूत डिमांड मिल रही है। 

Advertisement

इस रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कंपनी ने iPhone 17 के लिए 8.5 से 9 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग के अपने कुल टारगेट को बरकरार रखा है। एपल ने अपने कई सप्लायर्स से iPhone Air के लिए कंपोनेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स मॉड्यूल के लिए ऑर्डर्स को घटाने के लिए कहा है। कंपनी की सप्लाई चेन से जुड़े एक मैनेजर ने बताया कि नवंबर और इससे आगे के ऑर्डर्स को सितंबर की वॉल्यूम की तुलना में 10 प्रतिशत से कम किया जाएगा। एपल की अमेरिका में वेबसाइट पर iPhone 17 के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए दो से तीन सप्ताह के इंतजार की अवधि दिख रही है। iPhone 17 Pro के लिए यह एक से दो सप्ताह की है, जबकि iPhone Air बिना किसी देरी के उपलब्ध है। 

हाल ही में फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म Morgan Stanley के एनालिस्ट्स ने बताया था कि iPhone 17 सीरीज में iPhone Air का प्रदर्शन सबसे कमजोर है। हालांकि, नई आईफोन सीरीज के अन्य मॉडल्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एपल के इन स्मार्टफोन्स की भारत में भी मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी तिमाही में एपल ने दोबारा टॉप पांच स्मार्टफोन कंपनियों में जगह बनाई है। कंपनी ने लगभग 49 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ लगभग 10 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी की सेल्स में iPhones 16s का बड़ा योगदान रहा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.