Apple का भारत में पहला स्टोर 18 अप्रैल को खुलेगा, दिल्ली में 20 अप्रैल को स्टोर की शुरुआत

कंपनी ने बताया है कि मुंबई में उसका स्टोर 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे खुलेगा। एपल के दूसरे स्टोर की दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे शुरुआत होगी

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023 14:31 IST
ख़ास बातें
  • एपल ने दिल्ली के साकेत में खुलने वाले स्टोर का बैरिकोड भी दिखाया है
  • ये रिटेल स्टोर्स देश में कंपनी के एक्सपैंशन का एक बड़ा संकेत हैं
  • इन स्टोर्स में एपल के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स और उत्कृष्ट सर्विस मिलेगी

इससे कस्टमर्स को एपल के प्रोडक्ट्स खरीदने के साथ ही उत्कृष्ट सर्विस और एक्सपीरिएंस मिलेगा

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple का भारत में पहला रिटेल स्टोर 18 अप्रैल को मुंबई में खोला जाएगा। कंपनी ने अपने दूसरे स्टोर की दिल्ली में 20 अप्रैल को शुरुआत की भी पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही एपल ने दिल्ली के साकेत में खुलने वाले इस स्टोर के बैरिकोड को भी दिखाया है। इन स्टोर्स में कस्टमर्स को एपल के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स के साथ ही सर्विस और सपोर्ट भी मिलेंगे। 

एपल ने एक ब्लॉगपोस्ट के जरिए देश में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि मुंबई में उसका स्टोर 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे खुलेगा। एपल के दूसरे स्टोर की दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे शुरुआत होगी। एपल ने कहा कि ये रिटेल स्टोर्स देश में कंपनी के एक्सपैंशन का एक बड़ा संकेत हैं। इससे कस्टमर्स को एपल के प्रोडक्ट्स देखने और खरीदने के साथ ही उत्कृष्ट सर्विस और एक्सपीरिएंस मिलेगा। कंपनी ने दिल्ली के अपने स्टोर के लिए बैरिकेड को दिखाया है, यह राजधानी के मशहूर दरवाजों से प्रेरित है। एपल का मुंबई का स्टोर ब्रांदा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में है। कंपनी ने पिछले सप्ताह इस स्टोर का बैरिकेड दिखाया था जो काली पीली टैक्सी जैसे डिजाइन पर बना है। 
Advertisement

कंपनी ने इस वर्ष की अपनी वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) का 5 से 9 जून तक आयोजन करने की घोषणा की है। यह इवेंट डिवेलपर्स और एपल के प्रोडक्ट्स में दिलचस्पी रखने वालों के बीच लोकप्रिय है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी इस कॉन्फ्रेंस में नई टेक्नोलॉजीज, प्रोडक्ट्स और फीचर्स लॉन्च करती रही है। इस बार भी एपल कुछ नए प्रोडक्ट्स और फीचर्स पेश कर सकती है। 

इस बारे में एपल की वाइस प्रेसिडेंट, वर्ल्डवाइड डिवेलपर रिलेशंस, Susan Prescott ने कहा कि इस वर्ष का WWDC "अभी तक का सबसे बड़ा और सबसे रोमांचक" इवेंट होगा। इसका आयोजन 5 से 9 जून तक ऑनलाइन किया जाएगा। हालांकि, इसके पहले दिन अमेरिका में कैलिफोर्निया के Apple Park में एक फिजिकल इवेंट होगा। कंपनी ने बताया कि डिवेलपर्स और स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा ले सकेंगे और इसका ऑनलाइन भी प्रसारण होगा। हालांकि, इस इवेंट के लिए स्थान सीमित हैं और इसके लिए आवेदन की जानकारी कंपनी की डिवेलपर वेबसाइट और ऐप पर दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.