iPhone 18 Pro Max, OLED MacBook, iPhone 17e लॉन्च के साथ Apple 2026 में करेगी धमाका!

Cupertino बेस्ड टेक दिग्गज की ओर से अपनी 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर iPhone 17e समेत कई प्रोडक्ट्स साल की शुरुआत में मार्केट में पेश किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जनवरी 2026 12:10 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है।
  • कंपनी की iPhone 18 सीरीज इस साल पेश की जाने वाली है।
  • आईफोन 17 सीरीज में कंपनी का नया अफॉर्डेबल मॉडल iPhone 17e होगा लॉन्च।

Apple नए साल 2026 में मार्केट के अंदर बड़ी हलचल पैदा करने की तैयारी में है।

Apple नए साल 2026 में मार्केट के अंदर बड़ी हलचल पैदा करने की तैयारी में है। कारण है कि कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इसी के चलते कंपनी अपने नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स मार्केट में पेश कर सकती है। Cupertino बेस्ड टेक दिग्गज की ओर से अपनी 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर iPhone 17e समेत कई प्रोडक्ट्स साल की शुरुआत में मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। 

iPhone 18 Series
Apple की आईफोन सीरीज का इंतजार दुनियाभर में फैंस को रहता है। कंपनी की iPhone 18 सीरीज इस साल पेश की जाने वाली है। इस सीरीज में सबका ध्यान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल्स पर रहेगा जो कि कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मॉडल होते हैं। 

iPhone 18 Pro Max
iPhone 18 Pro Max के लिए खबर है कि कंपनी इसके डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है। iPhone 17 Pro सीरीज में कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल में डिजाइन चेंज किया था। अपकमिंग सीरीज में भी यही ट्रेंड देखने को मिल सकता है। डिजाइन के साथ कलर्स में नए और शानदार वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं। Face ID की जगह अंडर-डिस्प्ले स्कैनर आ सकता है। खबर है कि कंपनी डाइनेमिक आइलैंड को हटा सकती है। नए मॉडल्स कंपनी के A20 चिपसेट, और A20 Pro चिपसेट से लैस होकर आ सकते हैं। 

iPhone 17e
आईफोन 17 सीरीज में कंपनी का नया अफॉर्डेबल मॉडल iPhone 17e इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। अपकमिंग फोन A19 चिप के साथ पेश किया जा सकता है। हालिया लीक्स की मानें तो फोन में LTPS OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में डिस्प्ले बेजल्स काफी पतले होंगे। फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन फ्रंट में 18 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 

MacBook Pro 
MacBook Pro में कंपनी इस साल बड़ा बदलाव कर सकती है। नए मैकबुक में कंपनी OLED डिस्प्ले दे सकती है। इसमें टच सपोर्ट आने की बात भी कही गई है। MacBook M6 Pro और MacBook M6 Max में नया डिस्प्ले इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि स्टैंडर्ड वर्जन में IPS पैनल ही संभावित है। 

Advertisement

Apple AI glasses
Apple AI glasses भी कंपनी के अपकमिंग प्रोडक्ट्स लाइनअप में शामिल हैं। कंपनी अपने प्रतिद्वंदियों से टक्कर लेने के मूड में नजर आ रही है। खबरों की मानें तो अपकमिंग एआई ग्लासेज Meta Ray-Bans के साथ प्रतिस्पर्धा में लॉन्च हो सकते हैं। इनमें बिल्ट-इन कैमरा, स्पीकर और AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, नए एआई ग्लासेज में यूजर कॉल, फोटो क्लिक, और वॉयस कमांड्स भी कर पाएगा। 

iPad Mini 
iPad Mini में कंपनी बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकती है। कंपनी का यह अपकमिंग टैबलेट OLED डिस्प्ले से लैस किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स जैसे वाटर रसिस्टेंस आदि भी दिए जा सकते हैं। टैब में A20 Pro चिपसेट आने की संभावना है। यह टैब साल के अंत में लॉन्च होने की संभावना है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.