Apple करेगा 2026 में फोल्डेबल iPhone लॉन्च! फ्लिप का नहीं है प्लान

Apple फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में अपना नया फोल्डेबल आईफोन लेकर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 20:55 IST
ख़ास बातें
  • Apple फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में अपना नया आईफोन लेकर आ रहा है।
  • एप्पल फोल्डेबल फोन 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है।
  • Apple के आने से फोल्डेबल मार्केट में 30 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है।

iPhone 16 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। अफवाहें से पता चलता है कि एप्पल फोल्डेबल फोन 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है। शुरुआत में पता चला था कि Samsung Galaxy Z Flip के समान क्लैमशेल डिजाइन होगा। हाल ही में आई डिस्प्ले इंडस्ट्री एक्सपर्ट रॉस यंग की इनसाइट से कुछ अलग जानकारी मिलती है। आइए Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


फोल्डेबल आईफोन से बड़ेगी Apple की बिक्री


यंग के अनुसार, Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन में गैलेक्सी जेड फोल्ड सीरीज जैसा एक बड़ा बुक स्टाइल फॉर्म फैक्टर मिलने की संभावना है। यह बदलाव इसलिए हो रहा है, क्योंकि फोल्डेबल डिवाइसेज यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं, जो कि Samsung Galaxy Z Fold लाइनअप की बढ़ती लोकप्रियता से देखा गया है। फोल्डेबल मार्केट में Apple की एंट्री काफी अहम है। बीते कुछ सालों में इस सेगमेंट में लगातार ग्रोथ देखी गई है। हालांकि, 2023 और 2024 में थोड़ी मंदी देखी गई। Apple के आने से मार्केट में नए फीचर्स आएंगे और ज्यादा यूजर्स आकर्षित हो सकते हैं।

बड़े फॉर्म फैक्टर वाला एक फोल्डेबल iPhone Apple को अपने डिजाइन और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन को बेहतर तरीके से दिखाने की सुविधा देगा, जो मौजूदा फोल्डेबल फोन की तुलना में एक अलग अनुभव प्रदान करेगा। फोल्डेबल आईफोन से Apple की बिक्री भी बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में फोल्डेबल मार्केट में Samsung, Google, OnePlus और Huawei जैसी एंड्रॉइड कंपनियां अपने डिवाइस पेश कर रही हैं। हालांकि, अधिक कीमत होने की वजह से सभी यूजर्स की पहुंच से दूर हैं, जिससे बाजार में कुछ बढ़ोतरी नहीं हुई है।
Advertisement

सूत्रों का अनुमान है कि Apple के आने से फोल्डेबल मार्केट में 30 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है, इसके बाद 20 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि होने की भी संभावना है। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कैटेगरी को फिर से नया कर सकता है। इस बीच Apple 2025 में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसमें नया iPhone 17 Air भी शामिल होगा, जिसे अब तक का सबसे स्लिम आईफोन बताया जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.