Apple iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max के रैम की मिली जानकारी

iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max: iPhone 11 Series को इस सप्ताह के शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब आईफोन मॉडल के एंटूटू बेंचमार्किंग टेस्ट से एक अहम जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 सितंबर 2019 12:26 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 11 Pro 512GB वेरिएंट में भी है 4 जीबी रैम
  • iPhone 11 Pro Max ने एंटूटू में 462098 स्कोर किया
  • पिछली सीरीज़ के मुकाबले iPhone 11 सीरीज़ की परफॉर्मेंस 28 प्रतिशत बेहतर

Apple iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max के रैम की मिली जानकारी

iPhone 11 Series को इस सप्ताह के शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब आईफोन मॉडल के एंटूटू बेंचमार्किंग टेस्ट से एक अहम जानकारी सामने आई है। टेस्ट से इस बात का पता चला है कि iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max सभी आईफोन मॉडल में 4 जीबी रैम है। Apple साइट पर तीनों ही फोन के रैम का जिक्र नहीं किया गया है, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि टॉप मॉडल में 6 जीबी रैम हो सकती है। लेकिन लेटेस्ट बेंचमार्क टेस्ट से पता चला है कि आईफोन 11 प्रो मैक्स के 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी 4 जीबी रैम है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एंटूटू ने ऐप्पल आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स के बेंचमार्क रिजल्ट को शेयर किया है। रिजल्ट में तीनों ही फोन के स्कोर एक दूसरे के काफी करीब हैं। आईफोन 11 सीरीज़ के सभी लेटेस्ट मॉडल ए13 बॉयोनिक चिपसेट पर काम करते हैं। लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिला है कि तीनों ही आईफोन में 4 जीबी रैम है।
Advertisement
 

एंटूटू ने इस बात को भी कंफर्म किया है कि 64 जीबी मॉडल में भी 4 जीबी रैम है। iPhone 11 ने 456655 स्कोर किया, iPhone 11 Pro ने 455452 स्कोर किया तो वहीं, iPhone 11 Pro Max ने 462098 स्कोर किया है। बेंचमार्क साइट का कहना है कि iPhone XS सीरीज़ की तुलना में आईफोन 11 सीरीज़ की परफॉर्मेंस में 28 प्रतिशत सुधार हुआ है।

iPhone 11 Price in India की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। iPhone 11 Pro Price in India की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 99,900 रुपये और iPhone 11 Pro Max की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होती है। आईफोन मॉडल की बिक्री 27 सितंबर से शुरू होती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3110 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Insanely good battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Expensive
  • 64GB isn’t enough storage for a Pro device
  • No PiP or other features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3969 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

1242x2688 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3046 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.