200MP कैमरा की रेस में कूदा Apple, टेस्टिंग हुई शुरू!

माना जा रहा है कि 200MP सेंसर यूजर्स को डिटेल्स से भरपूर फोटो, बेहतर डिजिटल जूम और एडवांस्ड AI प्रोसेसिंग की सुविधा देगा।

200MP कैमरा की रेस में कूदा Apple, टेस्टिंग हुई शुरू!

Photo Credit: FrontPageTech

ख़ास बातें
  • Apple हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर को प्राइमरी कैमरे के तौर पर ट्राई कर रहा है
  • यह iPhone कैमरा सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा जंप हो सकता है
  • फिलहाल Apple अपने Pro मॉडल्स में 48MP का सेंसर इस्तेमाल करती है
विज्ञापन
अब तक हाई-मेगापिक्सल सेंसर की रेस से दूर रहने वाली Apple अब शायद इसमें कूदने वाला है। एक नए लीक में दावा किया गया है कि कंपनी 200MP कैमरा सेंसर को इंटरनली टेस्ट कर रही है। यह सेंसर iPhone के फ्यूचर मॉडल्स में इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि अभी यह तय नहीं है कि यह iPhone 17 सीरीज में आएगा या इसके बाद वाले किसी वर्जन में।

यह दावा सामने आया है चीन के पॉपुलर टिप्सटर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) के Weibo पोस्ट से, जिसमें बताया गया है कि Apple इस हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर को प्राइमरी कैमरे के तौर पर ट्राई कर रहा है। अगर ऐसा होता है, तो यह iPhone कैमरा सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा जंप होगा। फिलहाल Apple अपने Pro मॉडल्स में 48MP का सेंसर इस्तेमाल करती है।

माना जा रहा है कि 200MP सेंसर यूजर्स को डिटेल्स से भरपूर फोटो, बेहतर डिजिटल जूम और एडवांस्ड AI प्रोसेसिंग की सुविधा देगा। हालांकि, ऐसे सेंसर के साथ कुछ कॉमन चैलेंज भी जुड़े रहते हैं, जैसे कि कम रोशनी में परफॉर्मेंस, फाइल साइज का बड़ा होना और प्रोसेसिंग लैग। यही वजह है कि Apple हर नए हार्डवेयर को सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के बाद ही फाइनल करती है।

Samsung, Motorola और Xiaomi जैसे ब्रांड्स पहले ही 200MP सेंसर का इस्तेमाल कर चुके हैं, लेकिन Apple अब तक इस रेस से दूर थी। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो आने वाले समय में iPhone कैमरा एक बार फिर से पूरी इंडस्ट्री का फोकस बन सकता है।

अभी तक Apple की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से iPhone 16 सीरीज के लिए भी कुछ मेजर अपग्रेड की बात हो रही है, उस हिसाब से कैमरा हार्डवेयर को लेकर अगले दो साल काफी दिलचस्प हो सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »