• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद

Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद

Apple 9 सितंबर को अपना आगामी लॉन्च इवेंट Surprise and shine आयोजित करने जा रहा है, जिसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने की उम्मीद हैं।

Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद

Photo Credit: Apple

Apple 9 सितंबर को Surprise and shine इवेंट आयोजित करने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro, Max में पिछले मॉडल जैसी 6.3 और 6.9 इंच डिस्प्ले आ सकती है।
  • iPhone 18 Pro और Max में नेक्स्ट जेनरेशन ए20 प्रो चिप मिलने की उम्मीद है।
  • आईफोन 18 प्रो मैक्स में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

Apple 9 सितंबर को अपना आगामी लॉन्च इवेंट Surprise and shine आयोजित करने जा रहा है, जिसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने की उम्मीद हैं। इस बार का सालाना लॉन्च इवेंट पिछले इवेंट्स से काफी अलग होने वाला है, क्योंकि इस बार कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी लेकर आ सकती है, जिसके लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। आगामी फोल्डेबल आईफोन का नाम कथित तौर पर iPhone Ultra हो सकता है। हालांकि, स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone Air का सेकेंड जनरेशन मॉडल इस इवेंट में पेश नहीं होगा और बाद में आने की उम्मीद है।

Apple ने आधिकारिक तौर पर अपने आगामी इवेंट की पुष्टि कर दी है। कंपनी 9 सितंबर को भारतीय समयानुसार 10:30 बजे अपना आगामी लॉन्च इवेंट जिसका नाम Surprise and shine रखा गया है, आयोजित करने जा रही है। अफवाह है कि एप्पल इस बार आईफोन 18 लॉन्च को दो फेज में कर सकती है। प्रो मॉडल सितंबर में और स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18e और सेकेंड जनरेशन iPhone Air 2027 में दस्तक दे सकते हैं। इससे यह पता चलता है कि एप्पल का सितंबर का लॉन्च इवेंट सिर्फ प्रीमियम डिवाइसेज पर फोकस कर सकता है।

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत अपने पिछले मॉडल के मुकाबले में ज्यादा होने की उम्मीद है। कंपोनेंट लागत, नए 2nm चिप और मेमोरी के चलते एप्पल इस बार कीमत बढ़ाने के दबाव में है। हालांकि, अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन सटीक खुलासा 9 सितंबर को लॉन्च इवेंट के बाद ही होगा।

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max में क्या कुछ होगा खास

छोटा डायनेमिक आईलैंड: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max में इस बार भी पिछले मॉडल जैसी 6.3 इंच और 6.9 इंच की डिस्प्ले बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन एप्पल डायनेमिक आईलैंड को पहले के मुकाबले छोटा कर सकती है। कई रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी छोटे डायनेमिक आईलैंड पर काम कर रही है।

कैमरा अपग्रेड: रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आईफोन 18 प्रो सीरीज में कैमरा पर काफी ध्यान दिया जाएगा। एप्पल आगामी आईफोन में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप को बरकरार रख सकता है, जिसके साथ मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा भी, वहीं पिछले साल आए 18 मेगापिक्सल सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा को भी रखा जा सकता है। 18 Pro में 5x ऑप्टिकल जूम और 18 Pro Max में 6x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है। इसके अलावा एप्पल कैमरा कंट्रोल बटन में भी काफी कुछ बदल सकता है। वहीं 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर में कैमरा बदलाव आ सकते हैं, जिससे यूजर्स को लाइट पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।

नया प्रोसेसर: 18 Pro और 18 Pro Max में एप्पल का नेक्स्ट जेनरेशन ए20 प्रो चिप मिलने की उम्मीद है जो कि TSMC's 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। नया चिप पावर एफिशिएंसी से लेकर परफॉर्मेंस में काफी सुधार लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि एप्पल वेफर लेवल मल्टी चिप मॉड्यूल अपरोच इस्तेमाल कर सकता है, जिससे कंपनी को इंटरनल स्पेस को बचाते हुए परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ज्यादा रैम भी मिलने की उम्मीद है।

बड़ी बैटरी: कई लीक्स में बताया गया है कि आईफोन 18 प्रो मैक्स में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद हैं। वहीं रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस बार  18 प्रो मैक्स में 5,500mAh से ज्यादा मिल सकती है, हालांकि सटीक कैपेसिटी का खुलासा नहीं हुआ है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  2. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  3. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  5. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  8. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »