भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग को दोगुना करेगी Apple की सप्लायर Foxconn 

इस वर्ष के बजट में स्मार्टफोन के पार्ट्स के इम्पोर्ट पर टैक्स में छूट की घोषणा से फॉक्सकॉन को फायदा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 19:15 IST
ख़ास बातें
  • Foxconn ने पिछले वर्ष देश में लगभग 1.2 करोड़ आईफोन्स की असेंबलिंग की थी
  • देश में एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

कर्नाटक सरकार ने फॉक्सकॉन को हाल ही में लगभग 6,970 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया है

पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone की भारत में मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने पिछले वर्ष देश में लगभग 1.2 करोड़ आईफोन्स की असेंबलिंग की थी। इस वर्ष फॉक्सकॉन की योजना आईफोन की लगभग तीन करोड़ यूनिट्स की असेंबलिंग करने की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फॉक्सकॉन की कर्नाटक में बेंगलुरु के निकट फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग का ट्रायल किया जा रहा है। देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना के पहले चरण के लिए यह ट्रायल हो रहा है। इस ट्रायल में यह जांच की जा रही है कि यह एपल  के कड़े मापदंडों को पूरा करने के साथ यह फैक्टरी बड़ी संख्या में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर सकती है या नहीं। इस वर्ष के बजट में स्मार्टफोन के पार्ट्स के इम्पोर्ट पर टैक्स में छूट की घोषणा से फॉक्सकॉन को फायदा हो सकता है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एपल की योजना देश में AirPods, MacBook और iPad की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने की है। एपल की योजना फॉक्सकॉन के हैदराबाद के प्लांट में एक्सपोर्ट के लिए AirPods की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है। देश में कंपनी के वायरलेस ईयरफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग इसमें एक महत्वपूर्ण कदम होगा। फॉक्सकॉन ने लगभग दो वर्ष पहले हैदराबाद में एयरपॉड्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए लगभग 40 करोड़ डॉलर के इनवेस्टमेंट को स्वीकृति दी थी। 

कर्नाटक सरकार ने फॉक्सकॉन को हाल ही में लगभग 6,970 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) सेक्टर के लिए राज्य सरकार की स्पेशल स्कीम के तहत यह इंसेंटिव दिया गया है। फॉक्सकॉन के पास चीन में भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं। फरवरी में लॉन्च किए गए एपल अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में असेंबलिंग शुरू हो गई है। यह लगभग तीन वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह लेगा। देश में असेंबल किए जा रहे iPhone 16e की भारत में बिक्री के साथ ही कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। कंपनी की iPhone 16 सीरीज की भी देश में असेंबलिंग हो रही है। एपल ने आईफोन 16 सीरीज के साथ देश में पहली बार आईफोन के Pro मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.