Apple प्रोडक्ट खरीदने पर मिलेगा 5,000 रुपये का कैशबैक, जानें क्या है ये ऑफर

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको सिंगल 44,900 रुपये या फिर इससे ज्यादा का ऑफर प्लेस करना होगा। कई ऑर्डर पर आप 5,000 रुपये कैशबैक ऑफर का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 जनवरी 2021 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Apple Store योग्य उम्मीदवार को देगा 5,000 रुपये का कैशबैक
  • 44,900 रुपये या उससे ऊपर का ऑर्डर करने पर मिलेगा कैशबैक
  • HDFC Bank कार्डधारकों के लिए ही है ये ऑफर

Apple Store भारत में पिछले साल सितंबर में हुआ था लॉन्च

Apple Store ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए 5,000 रुपये का कैशबैक ऑफर पेश किया है। दरअसल, इस ऑफर का फायदा केवल उन्हीं ग्राहक को मिलेगा जो 44,900 रुपये या उससे ज्यादा का ऑर्डर ऑनलाइन प्लेस करते हैं। यह सीमित समय वाला ऑफर है, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी 2021 से होगी और 28 जनवरी 2021 को इस ऑफर का आखिरी दिन होगा। केवल इतना ही नहीं... बल्कि यह ऑफर केवल HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और HDFC क्रेडिट कार्ड EMIs के लिए ही वैध है। इसके इलावा भी इस ऑफर की कुछ शर्ते हैं, जैसे एजुकेशन प्राइजिंग के लिए यह ऑफर ऐप्पल स्टोर से जुड़ा नहीं है।

ऑफर का नोटिफिकेशन आप Apple Store India के वेबपेज पर सबसे ऊपर देख सकते हैं। इसमें लिखा है कि कैशबैक ऑफर की शुरुआत गुरुवार 21 जनवरी से हो रही है, जिसमें 44,900 रुपये व इससे ज्यादा का ऑफर करने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह कैशबैक ऑफर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और HDFC क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर वैध है। इसके अलावा, इस ऑफर को एजुकेशन के लिए ऐप्पल स्टोर की कम कीमत के साथ भी नहीं जोड़ा जाएगा।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको सिंगल 44,900 रुपये या फिर इससे ज्यादा का ऑफर प्लेस करना होगा। कई ऑर्डर पर आप 5,000 रुपये कैशबैक ऑफर का लाभ नहीं उठा पाएंगे। यदि आपका ऑर्डर व कार्ड इस ऑफर के योग्य होगा, जो प्रोडक्ट डिलिवरी के 7 दिनों के अंदर आपको आपका कैशबैक प्राप्त हो जाएगा।

नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के लिए आपको एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड ईएमआई के लिए क्वालिफाई करना होगा। कैशबैक ऑफर की तरह यह ऐप्पल स्टोर के एजुकेशनल कीमत से जुड़ा नहीं है। नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर केवल 6 महीने वाले प्लान के साथ वैध है।
Advertisement

कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई दोनों ही ऑफर 28 जनवरी तक रहेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.