Apple की चीन में  iPhone शिपमेंट्स 12 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी को मिला प्राइस घटाने का फायदा

एपल का iPhone 15 Pro Max इस वर्ष की पहली तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 मई 2024 19:25 IST

इस वर्ष के शुरुआती दो महीनों में कंपनी की चीन में सेल्स लगभग 37 प्रतिशत घटी थी

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की चीन में मार्च में iPhone शिपमेंट्स 12 प्रतिशत बढ़ी हैं। कंपनी ने चीन में आईफोन के प्राइसेज को घटाया था। आईफोन 15 के कुछ मॉडल्स पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया गया था। एपल को चीन में Huawei जैसे स्मार्टफोन मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

चाइना एकेडमी ऑफ इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (CAICT) के डेटा के अनुसार, चीन में मार्च में विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स 12 प्रतिशत बढ़कर 37.5 लाख यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 33.5 लाख यूनिट्स की थी। हालांकि, इस डेटा में विशेषतौर पर Apple का जिक्र नहीं है। चीन के स्मार्टफोन मार्केट में एपल एक बड़ी विदेशी स्मार्टफोन कंपनी है। इस वजह से विदेशी स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में बढ़ोतरी एपल के प्रदर्शन से जुड़ी हो सकती है। इस वर्ष के शुरुआती दो महीनों में कंपनी की चीन में सेल्स लगभग 37 प्रतिशत घटी थी। 

एपल का iPhone 15 Pro Max इस वर्ष की पहली तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। इसने एपल के अन्य आईफोन्स और दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung के स्मार्टफोन्स को बिक्री में पीछे छोड़ा दिया है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन iPhone 15 है। इसके बाद iPhone 15 Pro और iPhone 14 हैं। सैमसंग का Galaxy S24 Ultra, Galaxy A15 5G और A54 क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें पायदान पर हैं। आमतौर पर, कम सेल्स वाली तिमाही में आईफोन के बेस वेरिएंट की बिक्री प्रो वेरिएंट्स से अधिक होती है। हालांकि, पिछली तिमाही में iPhone 15 Pro Max की बिक्री सबसे अधिक रहने से कस्टमर्स के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को अधिक पसंद करने का संकेत मिल रहा है। 

कंपनी के स्मार्टफोन से कुल रेवेन्यू में आईफोन के प्रो मॉडल्स की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है। इस वर्ष की शुरुआत में एपल ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी की अपनी पोजिशन गंवा दी थी। बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक Microsoft का मार्केट कैपिटलाइजेशन इससे अधिक हो गया था। आईफोन में AI फीचर्स को जोड़ने के लिए एपल की Google और OpenAI जैसी कंपनियों के साथ बातचीत हो रही है। कंपनी को मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट विजन प्रो की डिमांड में कमी से झटका लगा है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.