चाइनीज फैक्टरी में हिंसा के बाद Apple की भारत में iPhone का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी

Foxconn की चीन में Zhengzhou की फैक्टरी में हिंसक प्रदर्शनों के बाद आईफोन के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 21:32 IST
ख़ास बातें
  • फैक्टरी में हिंसक प्रदर्शनों के बाद आईफोन के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है
  • एपल ने सप्लायर्स से कहा है कि वह चीन से बाहर प्रोडक्शन बढ़ाना चाहती है
  • अमेरिका में आईफोन के महंगे वेरिएंट्स मिलने में देरी हो रही है

इस फैक्टरी में आईफोन और एपल के कुछ अन्य प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple ने iPhone का कुछ प्रोडक्शन चीन से बाहर ले जाने की योजना पर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। कंपनी ने सप्लायर्स से विशेषतौर पर भारत और वियतनाम में हैंडसेट की असेंबलिंग के लिए योजना बनाने को कहा है। इसके अलावा Foxconn जैसी ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों पर भी एपल अपनी निर्भरता को कम करना चाहती है। 

Wall Street Journal की रिपोर्ट में बताया गया है कि Foxconn की चीन में Zhengzhou की फैक्टरी में हिंसक प्रदर्शनों के बाद आईफोन के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। इस वजह से एपल अपने प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा चीन से बाहर ले जाने की तैयारी कर रही है। इस फैक्टरी में आईफोन और एपल के कुछ अन्य प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। यह फैक्टरी कभी आईफोन के प्रो वेरिएंट्स के प्रोडक्शन में लगभग 85 प्रतिशत का योगदान देती थी। एपल ने अपने सप्लायर्स से कहा है कि वह चीन से बाहर प्रोडक्शन बढ़ाना चाहती है। पिछले महीने की शुरुआत में फॉक्सकॉन की फैक्टरी में समस्याएं शुरू होने के बाद एपल ने आईफोन के महंगे वेरिएंट्स ककी शिपमेंट्स में कटौती का अनुमान दिया था।  

आईफोन की इस सबसे बड़ी फैक्टरी में वेतन के भुगतान में देरी और कोरोना के कारण लगाई गई पाबंदियों के कारण बड़ी संख्या में वर्कर्स ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद Foxconn ने इस्तीफा देने वाले वर्कर्स को 10,000 येन (लगभग 1,14,000 रुपये) के भुगतान की पेशकश की थी। कंपनी ने नए वर्कर्स से वेतन से जुड़ी तकनीकी गलती के लिए माफी भी मांगी थी। इस फैक्टरी से 20,000 से अधिक वर्कर्स ने इस्तीफा दिया है। फॉक्सकन फैक्टरी में स्थिति को सामान्य करने में जुटी है। 

हाल ही में Foxconn ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की हायरिंग की थी। कंपनी ने नए वर्कर्स को अधिक वेतन के साथ ही बोनस देने का भी वादा किया था। कोरोना के फैलने के बाद लगाई गई पाबंदियों के कारण फॉक्सकॉन को कई वर्कर्स को आइसोलेट करना पड़ा था। इसके अलावा बहुत से वर्कर्स फैक्टरी में खराब स्थितियों के कारण चले गए थे। चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping जीरो कोविड पॉलिसी के तहत महामारी से निपटने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं। भारत में भी फॉक्सकॉन की फैक्टरी है जिसमें आईफोन का प्रोडक्शन किया जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, protests, Foxconn, China, Market, Workers, Apple, Plan, IPhone, Factory, Sales

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.