Apple की iPhone 17 सीरीज की जोरदार डिमांड, प्री-ऑर्डर्स में iPhone 16 को पीछे छोड़ा

पिछले सप्ताह लॉन्च की एपल की नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17 Pro Max के लिए सबसे अधिक डिमांड मिल रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 सितंबर 2025 17:07 IST
ख़ास बातें
  • एपल को iPhone 17 सीरीज के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है
  • नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17 Pro Max के लिए सबसे अधिक डिमांड है
  • अधिक डिमांड के कारण इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया गया है

कंपनी ने अधिक डिमांड को पूरा करने के लिए इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है

पिछले सप्ताह लॉन्च की गई Apple की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone Air और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। भारत सहित बहुत से इंटरनेशनल मार्केट्स में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लिए जा रहे हैं। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। 

TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि एपल को iPhone 17 सीरीज के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। इसके लिए शुरुआती वीकेंड पर प्री-ऑर्डर्स की संख्या पिछले वर्ष लॉन्च की गई iPhone 16 सीरीज से अधिक रही है। एपल ने अधिक डिमांड को पूरा करने के लिए इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। Kuo ने कहा कि कंपनी ने तीसरी तिमाही में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की मैन्युफैक्चरिंग में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। 

Advertisement

हालांकि, Kuo ने कहा है कि नई स्मार्टफोन सीरीज के iPhone Air के लिए प्री-ऑर्डर्स पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 16 Plus की तुलना में कम दिख रहे हैं। एपल की नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17 Pro Max के लिए सबसे अधिक डिमांड मिल रही है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में iPhone 16 इंटरनेशनल लेवल पर सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब इस स्मार्टफोन ने सेल्स में पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद iPhone 16 Pro Max और iPhone 16 Pro हैं। 

Counterpoint Research के ग्लोबल स्मार्टफोन मॉडल सेल्स ट्रैकर के अनुसार, दूसरी तिमाही में iPhone 16 इंटरनेशनल लेवल पर सबसे अधिक बिक्री वाला स्मार्टफोन रहा है। इस वर्ष की पहली तिमाही में भी इस स्मार्टफोन की सबसे अधिक बिक्री हुई थी। इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए iPhone 16e ने पहली बार टॉप 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में जगह बनाई है। भारत में पिछले वित्त वर्ष में एपल की सेल्स लगभग 9 अरब डॉलर की रही है। कंपनी के लिए यह एक रिकॉर्ड है। इससे एपल के आईफोन और आईपैड जैसे फ्लैगशिप डिवाइसेज की डिमांड भी बढ़ने का संकेत मिल रहा है। कंपनी की सेल्स में आईफोन्स का बड़ा योगदान है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.