Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की बड़ी हिस्सेदारी है। बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियों ने इस सेगमेंट में अपने मॉडल लॉन्च किए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जून 2026 21:59 IST
ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Fold या iPhone Ultra कहा जा सकता है
  • iPhone Ultra को सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च करने की योजना है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसे iPhone Fold या iPhone Ultra कहा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की बड़ी हिस्सेदारी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एपल ने फोल्डेबल आईफोन के लिए OLED मॉड्यूल बनाने का ऑर्डर Samsung Display को दिया है। Samsung Display ने वियतनाम की अपनी यूनिट में इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष iPhone Ultra के लिए लगभग 30 लाख पैनल्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। एपल ने फोल्डेबल आईफोन के लिए पैनल की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग के अप्रूवल से पहले 70 प्रतिशत के न्यूनतम यील्ड रेट की शर्त रखी थी। ऐसा बताया गया है कि Samsung Display ने इस बेंचमार्क को पूरा कर 80 प्रतिशत से अधिक की यील्ट रेट हासिल किया है। 

फोल्डेबल आईफोन के OLED पैनल्स के लिए Samsung Display एक्सक्लूसिव सप्लायर हो सकती है। एपल की योजना iPhone Ultra को सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च करने की है। हालांकि, इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया है कि एपल को इस स्मार्टफोन के लिए हिंज जैसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट को लेकर मुश्किल हो सकती है। इसका असर iPhone Ultra के लॉन्च पर पड़ सकता है। फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा। इससे पहले कंपनी ने Apple Watch के लिए 3D प्रिंटेड केस का इस्तेमाल किया था। iPhone Air के USB Type-C पोर्ट को भी इसी टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। 

iPhone Ultra में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान हो सकता है। एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 की बैटरी से भी अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  4. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  5. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.