Apple इवेंट आज: iPhone 12 लाइनअप हो सकती है लॉन्च, जानें सब कुछ

बहुप्रतीक्षित ऐप्पल इवेंट आज सुबह 10 बजे पीडीटी (भारत में रात 10:30 बजे) से शुरू होगा। पिछले iPhone लॉन्च के विपरीत, यह इवेंट वर्चुअल तरीके से ऐप्प्ल पार्क से होस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2020 10:46 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone 12 सीरीज़ में चार मॉडल लॉन्च होंगे
  • आईफोन के अलावा आज के इवेंट में कुछ अन्य प्रोडक्ट्स भी पेश किए जा सकते हैं
  • भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा ऐप्पल का 'Hi, Speed' इवेंट

Apple iPhone 12 सीरीज़ में चार मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं

Apple आज अपने लॉन्च इवेंट की मेजबानी कर रही है, जहां कंपनी iPhone 12 लाइनअप को लॉन्च कर सकती है। यह इवेंट वर्चुअल होगा। यदि आज के इवेंट में ऐप्पल नई आईफोन 12 सीरीज़ लॉन्च करती है, तो आपको बता दें कि सुर्खियों के अनुसार, इस बार एक या दो नहीं बल्कि चार नए iPhone मॉडल आने की उम्मीद की जा रही है, जो 5जी सपोर्ट से लैस होंगे। कंपनी औपचारिक रूप से इवेंट को "हाय, स्पीड" कह रही है, जो नए आईफोन मॉडल पर तेज़ अनुभव की ओर एक इशारा हो सकता है। इसके अलावा आप कंपनी द्वारा कुछ अन्य घोषणाओं को भी सुन सकते हैं, जो एक नए होमपॉड स्पीकर या ओवर-द-ईयर हेडफोन से संबंधित हो सकती हैं।
 

Apple event timing, live stream details

बहुप्रतीक्षित ऐप्पल इवेंट आज सुबह 10 बजे पीडीटी (भारत में रात 10:30 बजे) से शुरू होगा। पिछले iPhone लॉन्च के विपरीत, यह इवेंट वर्चुअल तरीके से ऐप्प्ल पार्क से होस्ट किया जाएगा। यह समर्पित ऐप्पल इवेंट साइट के साथ-साथ YouTube के जरिए से लाइव दिखाया जाएगा। इसके अलावा, आप आज के ऐप्पल ईवेंट को नीचे एम्बेड किए गए वीडियो से लाइव देख सकते हैं।


यूं तो ऐप्पल ने अभी तक iPhone 12 सीरीज़ को लेकर कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर सबके समाने नहीं रखी है, लेकिन इस सीरीज़ को लेकर हमने अभी तक समाने आए अफवाहों और लीक्स को इक्ट्ठा किया है, जिसकी जानकारी हम यहां देने जा रहे हैं।
Advertisement
 

iPhone 12 series price (expected)

शुरू में अफवाह थी कि iPhone 12 की कीमत 649 डॉलर (लगभग 47,600 रुपये) से शुरू होगी, जबकि iPhone 12 Pro को 749 डॉलर (लगभग 54,900 रुपये) से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा iPhone 12 Pro Max की कीमत 1,099 (लगभग 80,500 रुपये) से शुरू हो सकती है। कुछ अन्य अफवाहों ने सीरीज़ की कीमत 699 डॉलर (लगभग 51,200 रुपये) से शुरू होने का भी सुझाव दिया था, जो कि iPhone 11 की शुरुआती कीमत के समान है। हालांकि, चीन के एक टिपस्टर ने हाल ही में दावा किया था कि आईफोन 12 सीरीज़ 749 डॉलर (लगभग 54,900 रुपये) से शुरू हो सकती है। iPhone 12 Mini की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Apple के आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी को 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प में पेश करने की संभावना है, जबकि आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स के 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी वेरिएंट के साथ आने की संभावना है।
Advertisement

 

iPhone 12 series specifications (expected)

iPhone 12 सीरीज़ को लेकर अफवाह है कि इसका सबसे छोटा मॉडल यानी कि मिनी 5.4-इंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 12 और iPhone 12 Pro में 6.1-इंच का डिस्प्ले होने का अनुमान लगाया गया है और iPhone 12 Pro Max बड़े 6.7 इंच के डिस्प्ले से लैस हो सकता है। मौजूदा आईफोन की तुलना में तेज़ प्रदर्शन के लिए ऐप्पल सभी नए आईफोन मॉडल्स को ए14 बायोनिक चिपसेट के साथ पेश कर सकता है। नया चिप पहले से ही iPad Air (4th Gen) को पावर दे रहा है।

Apple को आईफोन 12, आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स पर 5जी सपोर्ट देने की उम्मीद है। हालांकि, लाइनअप में टॉप-एंड मॉडल iPhone 12 Pro Max - बेहतर और तेज़ मिलीमीटर-वेव (एमएमवेव) 5जी सपोर्ट के साथ आ सकता है, जबकि अन्य दो मॉडल में सब -6 गीगाहर्ट्ज़ 5जी कनेक्टिविटी होने की संभावना है। इस बात की कोई रिपोर्ट नहीं है कि आईफोन 12 मिनी 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा या नहीं।
Advertisement

iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max भी नए ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) के अनुभवों को सक्षम करने के लिए Sony LiDAR सेंसर के साथ आ सकता है। मौजूदा iPad Pro मॉडल में पहले से ही एक LiDAR सेंसर मौजूद है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सुझाव दिया गया है कि आईफोन 12 प्रो मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकते हैं। आईफोन 12 प्रो मॉडल में 240fps फ्रेम रेट पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार Apple अपने iPhone 12 मॉडल्स के साथ चार्जर नहीं देगी।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  4. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  2. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  6. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  8. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  9. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.