Apple iPhone Fold का हुआ खुलासा, पंच होल के साथ मिलेगा अंडर डिस्प्ले कैमरा

Apple के फोल्डेबल आईफोन को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है।

Apple iPhone Fold का हुआ खुलासा, पंच होल के साथ मिलेगा अंडर डिस्प्ले कैमरा

Photo Credit: Apple

iPhone 16 Pro में 7.8 इंच की क्रीज-फ्री इनर डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Apple iPhone Fold में एक बुक-स्टाइल डिजाइन फीचर है।
  • Apple iPhone Fold में एक 7.8 इंच की क्रीज-फ्री इनर डिस्प्ले होगी।
  • Apple iPhone Fold में 5.5 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन
Apple के फोल्डेबल आईफोन को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। हालांकि, अभी तक डिजाइन का पता नहीं चला था। अब फोल्डेबल iPhone के शेप के बारे में पता चला है। सप्लाई चेन और लीक हुए प्रोटोटाइप से इसका खुलासा हुआ है। हाल ही में चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया कि आगामी डिवाइस कुछ बड़े डिजाइन बदलावों के साथ आ रहा है जो कि Apple के सामान्य प्लेबुक से अलग है। आइए Apple के फोल्डेबल आईफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Apple iPhone Fold Price


कीमत की बात करें तो फोल्डेबल iPhone की कीमत $2,000 (लगभग 1,71,231 रुपये) और $2,300 (लगभग 1,96,915 रुपये) के बीच होने की उम्मीद है। अपनी कीमत के बदौलत यह अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में रहेगा। Apple की लोकप्रियता और फोल्डेबल iPhone की डिमांड को देखते हुए यह ग्राहकों को पसंद आएगा।


Apple iPhone Fold Features (Expected)


Apple iPhone Fold में दो अलग-अलग डिस्प्ले के साथ एक बुक-स्टाइल डिजाइन फीचर है। इसमें एक 7.8 इंच की क्रीज-फ्री इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले है। कथित तौर पर एक्सटरनल डिस्प्ले में एक पंच होल कटआउट मिलेगा जो कि सिग्नेचर नॉच और डायनेमिक आइलैंड डिजाइन से अलग एक बड़ा बदलाव है। इसके अलावा इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले में फुल स्क्रीन को बनाए रखने के लिए एक अंडर डिस्प्ले कैमरा मिल सकता है। इसे अभी तक बहुत कम OEM ने अच्छी तरह से शामिल किया है।

कथित तौर पर टच आईडी भी फिर से वापस आ रहा है। इसे स्क्रीन के नीचे के बजाय Apple साइड माउंटेड पावर बटन में एम्बेड कर रहा है, जो कि iPad Air की तरह लगता है। यह ऑप्शन फोल्डेबल के इंटरनल लेआउट के चलते आया है जो कि फेस आईडी मॉड्यूल के लिए बहुत कम जगह छोड़ सकता है। मिंग-ची कुओ जैसे इंडस्ट्री एनालिस्ट का कहना है कि Apple जून तक हार्डवेयर तैयार करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, जबकि जेफ पु का दावा है कि फोल्डेबल ने फॉक्सकॉन में न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI) फेज में एंट्री की है, जिससे पता चलता है कि फाइनल प्रोटोटाइप पर तेजी से काम चल रहा है। कथित तौर पर बड़े स्तर पर प्रोडक्शन का प्लान अगले साल की चौथी तिमाही के लिए तैयार है, जिससे अगले साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है।

Apple ने फोल्डेबल मार्केट की ग्रोथ को देखते हुए अपना डिवाइस तैयार करने में समय लिया है। इन शुरुआती जानकारी से पता चला है कि ब्रांड एक ऐसा डिवाइस तैयार कर रहा है जो देर से आ रहा है, लेकिन फोल्डेबल iPhone को रिडिफाइन कर रहा है। अब लॉन्च होने पर पता चलेगा कि वास्तविक डिवाइस कैसा होगा और ग्राहकों को कितना आकर्षित करेगा। आपको बता दें कि Apple अपने 20वीं एनिवर्सरी वाले iPhone में कई बड़े अपग्रेड कर सकता है, जिसमें बेजल लेस डिजाइन, बिना डिस्प्ले कटआउट और 100% सिलिकॉन बैटरी शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »