Apple iPhone की बिक्री में चीन में आई 19 प्रतिशत की गिरावट, जानें कारण

Apple ने चीनी स्मार्टफोन बाजार में 2024 की पहली तिमाही में महत्वपूर्ण बाधाओं का सामना किया।

Apple iPhone की बिक्री में चीन में आई 19 प्रतिशत की गिरावट, जानें कारण

Photo Credit: Apple

iPhone 15 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Apple ने चीनी बाजार में 2024 की पहली तिमाही में गिरावट देखी है।
  • iPhone की बिक्री में गिरावट के लिए कई वजह हो सकती हैं।
  • 2024 की दूसरी तिमाही में Apple बिक्री में सुधार की उम्मीद कर रहा है।
विज्ञापन
Apple ने चीनी स्मार्टफोन बाजार में 2024 की पहली तिमाही में महत्वपूर्ण बाधाओं का सामना किया। स्मार्टफोन शिपमेंट में ग्लोबल स्तर पर बढ़ोतरी के बावजूद Apple ने चीन में iPhone की बिक्री में 19 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की है जो कि 2020 के बाद से इसका सबसे खराब प्रदर्शन है। इस मंदी के चलते बीते साल की तुलना में मार्केट शेयर 19.7 प्रतिशत से घटकर 15.7 प्रतिशत हो गया, जिसके बाद Apple, Vivo और Honor के बाद तीसरे स्थान पर आ गया है।

iPhone की बिक्री में गिरावट के लिए कई वजह हो सकती हैं। खासतौर पर सरकार द्वारा कर्मचारियों पर Apple डिवाइसेज के इस्तेमाल पर प्रतिबंध ने कंपनी की बिक्री को कम किया है। इसके अलावा Huawei फिर से तगड़ी वापसी की है। हाई-एंड Mate 60 सीरीज के लॉन्च के चलते Huawei की बिक्री में 69.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस तगड़ी ग्रोथ ने Huawei को मार्केट शेयर में चौथे स्थान पर रख दिया और मार्केट में 15.5% हिस्से पर कब्जा कर लिया।

इसके अलावा Apple डिवाइसेज की कम डिमांड की वजह से गिरावट आई। Apple ने चीनी बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए 1,300 युआन (लगभग 15,005 रुपये) तक डिस्काउंट कैंपेन और सब्सिडी की पेशकश की थी, लेकिन इसके बावजूद भी Apple को बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

2024 की दूसरी तिमाही में Apple बिक्री में सुधार की उम्मीद कर रहा है। काउंटरपॉइंट रिसर्च एक्सपर्ट का सुझाव है कि नए कलर ऑप्शन और बेहतर सेल्स पहलों के चलते iPhone की बिक्री में बदलाव हो सकता है। Apple अब 2 मई को आगामी आय रिपोर्ट जारी करेगा, जहां निवेशक चीन में चुनौतियों का समाधान करने के लिए कंपनी की स्ट्रैटजी के बारे में ज्यादा जानकारी की उम्मीद करते हैं। Apple तगड़ी प्रतिस्पर्धा और नियामक चुनौतियों से जूझ रहा है। आने वाले महीनों में इसकी प्रतिक्रिया से पता चलेगा कि दुनिया के सबसे बड़े बाजार में कितना कुछ बदलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple China, Apple iPhone sale, Huawei Sales
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  3. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  5. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  6. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  7. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  8. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  10. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »