iPhone 15 पर यहां मिल रहा है Rs. 13,991 का जबरदस्त डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से...

iPhone 15 के 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन को Flipkart पर 13,991 रुपये की छूट के साथ क्रमश: 65,999 रुपये और 75,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, 512GB स्टोरेज ऑप्शन 95,999 रुपये में लिस्टेड है।

iPhone 15 पर यहां मिल रहा है Rs. 13,991 का जबरदस्त डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से...

iPhone 15 को भारत में सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • iPhone 15 के 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन पर 13,991 रुपये की छूट
  • 512GB स्टोरेज ऑप्शन को 95,999 रुपये में लिस्ट किया गया है
  • Flipkart पर मिल रही है iPhone 15 डील
विज्ञापन
iPhone 15 को भारत में सितंबर 2023 में iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मॉडल के साथ लॉन्च किया गया था। बेस iPhone 15 सीरीज मॉडल में तीन स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं - 128GB, 256GB और 512GB। फोन Apple के A16 बायोनिक चिपसेट पर चलता है और बेहद सक्षम कैमरा सिस्टम से लैस है। यदि आप इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है कि Flipkart आपको इस स्मार्टफोन में सबसे अच्छी डील दे रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन की कीमत पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है और साथ ही बैंक ऑफर्स और No-Cost EMI जैसे एक्स्ट्रा बेनफिटि्स भी हैं।

ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो कलर ऑप्शन में पेश किया गया, बेस iPhone 15 भारत में 79,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, जबकि 256GB और 512GB वर्जन की कीमत लॉन्च के समय क्रमश: 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये थी। वर्तमान में, iPhone 15 के 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन को Flipkart पर 13,991 रुपये की छूट के साथ क्रमश: 65,999 रुपये और 75,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, 512GB स्टोरेज ऑप्शन 95,999 रुपये में लिस्टेड है।

कीमत में जबरदस्त कटौती के साथ-साथ ग्राहक Flipkart Axis Bank के जरिए इसे खरीदने (Non-EMI ट्रांजेक्शन) पर 5% का फ्लैट कैशबैक हासिल कर सकते हैं। वहीं, Citi-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये की फ्लैट छूट भी उपलब्ध है। यदि आप iPhone 15 को UPI के जरिए खरीदते हैं, तो आपको 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि Flipkart सिक्योर्ड पैकेजिंग के नाम पर iPhone 15 के सभी वेरिएंट्स पर 99 रुपये की एक्स्ट्रा फीस लेता है।
 

iPhone 15 specifications, features

बेस iPhone 15 मॉडल में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसमें 2,000 निट्स तक का पीक ब्राइटनेस लेवल और सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन है। यह मॉडल डायनामिक आइलैंड फीचर और धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग से भी लैस आता है। फोन A16 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है।

iPhone 15 के डुअल रियर कैमरा सिस्टम में अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल सेंसर और 48-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरा भी 12-मेगापिक्सल सेंसर है। दावा किया गया है कि हैंडसेट 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  2. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  3. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  4. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  5. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  6. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  7. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  8. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  9. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »