iPhone 16 और 16 Plus को मिलेगा तगड़ा अपडेट! Apple क्‍या करेगी खास? जानें

iPhone 16 और 16 Plus मॉडल में 8 जीबी रैम दी जा सकती है।

iPhone 16 और 16 Plus को मिलेगा तगड़ा अपडेट! Apple क्‍या करेगी खास? जानें

ऐपल की तरफ से कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नई आईफोन सीरीज को लेकर अबतक शेयर नहीं की गई है।

ख़ास बातें
  • ऐपल आईफोन 16 में दी जा सकती है 8 जीबी रैम
  • यूजर्स को रैम के तौर पर मिलेगा अपग्रेड
  • इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्‍च हो सकती है नई सीरीज
विज्ञापन
Apple iPhone 16 and 16 Plus Update : ऐपल की नई आईफोन सीरीज की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। नए स्‍मार्टफोन इस साल की दूसरी छमाही में लाए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि iPhone 16 और 16 Plus मॉडल में 8 जीबी रैम दी जा सकती है। टेक एनालिस्‍ट ‘जेफ पु' ने एक इन्‍वेस्‍टर नोट में यह इन्‍फर्मेशन शेयर की है। उनका मानना है कि सभी आईफोन 16 मॉडलों में 8 जीबी रैम दी जाएगी। याद रहे कि आईफोन के पिछले मॉडलों में 6 जीबी रैम दी गई है। 

8GB रैम का मतलब है कि नए आईफोन मल्‍टीटास्किंग को और बेहतर तरीके से कर पाएंगे। चाहे ऐप्‍स लोडिंग की बात हो या फ‍िर परफॉर्मेंस की, यूजर्स को लैग की चिंता नहीं सताएगी। ‘जेफ पु' का यह भी अनुमान है कि आईफोन के बेस मॉडल में Wi-Fi 6E का सपोर्ट होगा, जो 6GHz फ्रीक्‍वेंसी को यूज करेगा। इससे अपलोड और डाउनलोड्स फास्‍ट होंगे। 

Wi-Fi 6E की सुविधा iPhone 15 Pro में भी मिलती है। हालांकि यह तभी काम करती है जब राउटर सपोर्ट करता है। iPhone 16 और 16 Plus को लेकर ज्‍यादा जानकारी नहीं है, पर कहा जाता है कि कैमरा लेआउट को भी नई सीरीज में बदला जाएगा। नए आईफोन के प्रो मॉडल में यह बदलाव ज्‍यादा नजर आ सकता है। और क्‍या नई आईफोन सीरीज में खास होगा, यह जानकारी नहीं है। मौजूदा स्‍पेक्‍स और फीचर्स भी अनुमान ही हैं। ऐपल की तरफ से कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नई आईफोन सीरीज को लेकर अबतक शेयर नहीं की गई है। 

इससे पहले, टीएफ सिक्योरिटीज इंटरनेशनल के विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने कहा था कि Apple iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडलों में एक एडवांस कैमरा सेटअप होगा। प्रो मॉडल में टेट्राप्रिज्म टेलीफोटो कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो iPhone 15 Pro Max में है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • कमियां
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए17 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1290x2796 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »