बड़ी डिस्प्ले के बावजूद iPhone 14 Plus नहीं आ रहा ग्राहकों को पसंद, iPhone 13 Mini के मुकाबले डिमांड कम

iPhone 14 Plus में 6.68 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1284x2778 पिक्सल है। प्रोसेसर के लिए इसमें Apple A15 Bionic दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 12:01 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14 Plus की डिमांड इस साल आए iPhone SE 2022 से भी खराब है।
  • यूजर्स iPhone 14 Plus को iPhone 13 Mini के मुकाबले कम बुक कर रहे हैं।
  • Apple iPhone 14 Plus में 6.68 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
टेक दिग्गज कंपनी Apple ने अपनी नवीनतम आईफोन सीरीज यानी कि आईफोन 14 सीरीज को पेश कर दिया है। बीते दो सालों से विपरीत कंपनी ने इस बार आईफोन सीरीज से iPhone mini को हटा दिया है, लेकिन उसकी जगह पर iPhone 14 Plus को शामिल किया है। मगर क्या कंपनी के लिए यह फैसला सही साबित होगा या नहीं इसकी जानकारी कुछ दिनों में सामने आ सकती है। अगर कंपनी द्वारा इस साल लॉन्च किए गए आईफोन्स की बात करें तो इसमें iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं।

इस हफ्ते Ming-Chi Kuo के मुताबिक, Apple को iPhone 14 Plus की डिमांड में बीते साल आए iPhone 13 Mini के मुकाबले में कमी का सामना करना पड़ रहा है। साफ शब्दों में कहें तो यूजर्स 14 Plus को 13 Mini के मुकाबले कम बुक कर रहे हैं। Kuo ने एक आश्चर्यजनक दावा भी किया है कि iPhone 14 Plus की डिमांड इस साल पेश किए गए iPhone SE 2022 से भी खराब है।

हालांकि यह कहा जाए कि iPhone 14 Plus वर्जन फेल हो रहा है तो यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। मगर डिमांड में कमी से एप्पल कहीं न कहीं परेशानी में तो आ सकता है। क्योंकि एप्पल ने आईफोन 14 प्लस में बड़ी डिस्प्ले को पेश किया था जो कि इन दिनों काफी ट्रेंड में है। वहीं फीचर्स की बात करें तो वह भी सामान्य आईफोन 14 से बेहतर हैं।
ऐसा भी हो सकता है कि ग्राहक प्लस वेरिएंट पर 900 डॉलर यानी कि करीबन 72,000 रुपये से ज्यादा खर्च करने के बजाय 14 Pro लाइनअप को पसंद कर रहे हों। क्योंकि 14 प्लस में ऐसे फीचर्स नहीं हैं जो कि ग्राहकों को आईफोन 14 प्रो और 14 प्रो मैक्स में मिल रहे हैं। वहीं 14 प्लस और 14 प्रो के बीच कीमत में अंतर सिर्फ 100 डॉलर यानी कि करीबन 8,000 रुपये है।
Advertisement
 

iPhone 14 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iPhone 14 Plus में 6.68 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1284x2778 पिक्सल है। प्रोसेसर के लिए इसमें Apple A15 Bionic दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं इसके रियर में 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। स्टोरेज के लिए यह 128GB, 256GB और 512GB ऑप्शन में आता है। यह आईफोन iOS 16 पर काम करता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Very portable and convenient
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.40 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Same SoC as iPhone 13 series
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1284x2778 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

2796x1290 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 14 Plus, iPhone 13 mini, iPhone 14

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.